{"_id":"5ee9ef48fd35d60d2a75ef11","slug":"chardham-yatra-2020-sdrf-deploy-for-devotees-help","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा 2020 : यात्रा मार्ग आज से 31 स्थानों पर श्रद्धालुओं की मदद को तैनात रहेगी एसडीआरएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा 2020 : यात्रा मार्ग आज से 31 स्थानों पर श्रद्धालुओं की मदद को तैनात रहेगी एसडीआरएफ
Wed, 17 Jun 2020 03:55 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 17 Jun 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
रेस्क्यू कार्य में लगे एसडीआरएफ के जवान
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारधाम यात्रा मार्ग पर बुधवार से एसडीआरएफ श्रद्धालुओं की मदद को तैनात हो जाएगी। कोविड-19 में पहाड़ी इलाकों से जवानों को मुख्यालय से अटैच किया गया था। इन सभी को रिलीव कर अपनी-अपनी पोस्ट पर पहुंचने को कहा गया है।
विज्ञापन
सरकार ने कोरोना संक्रमण के चलते अभी चारधाम यात्रा को आम लोगों के लिए खोलने की अनुमति नहीं दी है। अभी सिर्फ आसपास के लोगों को जाने की छूट दी गई है। बावजूद इसके एसडीआरएफ ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसडीआरएफ की सेनानायक तृप्ति भट्ट ने बताया कि यात्रा के मद्देनजर 33 पोस्ट पर एसडीआरएफ तैनात रहेगी। कोरोना संकट काल मे बुलाए गए जवानों को वापस कर दिया गया है। हालांकि कोरोना हॉस्पिटल में एसडीआरएफ अभी तैनात रहेगी।
विज्ञापन
यहां रहेगी एसडीआरएफ
श्रीनगर (कंपनी मुख्यालय), जोशीमठ, श्रीबदरीनाथ, गौचर, भ्यूडार घाघरियां, सहस्त्रधारा (माउंटेनियरिंग टीम), सोनप्रयाग (कंपनी मुख्यालय), अगस्तमुनि, भीमबली, श्रीकेदारनाथ, लिनचौली, कोटद्वार वाहिनी मुख्यालय (प्रशिक्षण टीम), उजैली (कंपनी मुख्यालय), भिवाड़ी, गंगोत्री, भोजवासा, बड़कोट, यमुनोत्री, सतपुली, घनसाली।