Chardham Yatra 2020: केदारनाथ धाम में भक्त अब सभा मंडप से कर पाएंगे बाबा के दर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ धाम में अब श्रद्धालु मंदिर के सभा मंडप से बाबा केदार के दर्शन कर सकेंगे। श्रद्धालुओं को मंदिर के उत्तर द्वार से प्रवेश कराते हुए दक्षिण द्वार से बाहर भेजा जा रहा है। देवस्थानम बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद प्रशासन ने यह व्यवस्था शुरू की है। साथ ही यात्रियों से मंदिर परिसर में सामाजिक दूरी का पालन करने व मास्क पहनने की अपील की जा रही है।
यात्रा व्यवस्था और पुनर्निर्माण कार्यों के स्थलीय निरीक्षण के लिए बुधवार को डीएम वंदना सिंह केदारनाथ पहुंची। इस दौरान उन्होंने तीर्थ पुरोहितों से भी काफी देर तक वार्ता की। पूर्वाह्न 11 बजे बोर्ड द्वारा केदारनाथ में श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के सभामंडप से दर्शन करने की अनुमति दी गई। इसके बाद जिलाधिकारी की मौजूदगी में पुलिस द्वारा उचित व्यवस्था के साथ सभामंडप से दर्शन की व्यवस्था शुरू कर दी गई।
चौकी प्रभारी मृदुल रावत की नेतृत्व में पुलिस द्वारा मंदिर परिसर से एक-एक श्रद्धालु को परिसर स्थित नंदी भगवान की मूर्ति के समीप उत्तर द्वार से सभामंडप में भेजा जा रहा है। जहां पर श्रद्धालु बाबा के स्यंभूलिंग के दर्शन कर दक्षिण द्वार से बाहर आ रहे हैं। साथ ही मंदिर परिसर में यात्रियों की भीड़ जमा न हो, इसके लिए सोशल डेस्टिसिंग के तहत एक-एक मीटर की दूरी पर गोले बनाए गए है।
पुलिस के नौ जवान और भेजे गए धाम
यात्रा बढ़ने के साथ ही पुलिस ने केदारनाथ में सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए दो महिला कर्मियों समेत 9 जवान धाम भेजे गए हैं। चौकी प्रभारी मृदुल रावत के नेतृत्व में 13 सदस्यीय पुलिस दल कपाटोद्घाटन के दिन केदारनाथ में तैनात किया गया था।
इसके बाद चार सदस्यीए एक और टीम धाम भेजी गई थी। पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि धाम में अब 22 सदस्यीय टीम तैनात की गई है, जिसमें क्यूआरटी भी शामिल है। बताया कि लिनचोली और भीमबली में पुलिस दल तैनात किया गया है।
1619 श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन
बुधवार को केदारनाथ में 1619 श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। देवस्थानम बोर्ड द्वारा धाम के लिए 1788 ई-पास जारी किए गए थे। बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश चंद्र गौड ने बताया कि दर्शनार्थियों में 932 पुरुष, 673 महिलाएं व 14 बच्चे शामिल हैं।
देवस्थानम बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद श्रद्धालुओं के लिए सभामंडप से बाबा के दर्शनों की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। यात्रा के सफल संचालन के लिए केदारनाथ में सभी इंतजाम पूरे किए गए हैं।
- वंदना सिंह, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग