फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham yatra 2020: gangotri and yamunotri dham door open today

Chardham Yatra 2020: आज से शुरू होगी विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा, हरिद्वार में सन्नाटा

Sun, 26 Apr 2020 10:42 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 26 Apr 2020 10:42 AM IST
सार

  • लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी यात्रियों की आने की उम्मीद नहीं

विज्ञापन
Chardham yatra 2020: gangotri and yamunotri dham door open today
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के दो धामों गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट आज रविवार को दोपहर को खुल जाएंगे। इसके बाद विश्व प्रसिद्ध हरिद्वार में सन्नाटा पसरा हुआ है। दिनरात जाने वाली हरकी पैड़ी के गंगा घाटों पर दूर दूर तक कोई नजर नहीं आ रहा है।

विज्ञापन


तीर्थ यात्रियों से गुलजार रहने वाले पुरोहितों की गद्दियां भी लॉक हैं। कोरोना संक्रमण लंबा चलने और यात्रियों के नहीं आने की आशंका से धर्मनगरी का हर वर्ग का व्यापारी परेशान है। हर साल चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले हरिद्वार में चहल पहल शुरू हो जाती थी। बड़ी संख्या में यहां यात्री डेरा डाल देते थे।
विज्ञापन


एक महीने पहले से ट्रेवल एजेंसियों के माध्यम से बुकिंग हो जाती थी। होटल, धर्मशाला, लॉज और गेस्ट हाउस मालिक भी तैयारी कर लेते थे। गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने से ठीक एक दिन पहले कई वाहनों से यात्रियों को यहां से रवाना किया जाता था। इस बार ऐसा नहीं हुआ। सारे प्रतिष्ठान बंद और सड़कों पर सन्नाटा पसरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं कारोबारी

ट्रेवल्स एजेंसियों पर फरवरी से ही चारधाम यात्रा की बुकिंग शुरू हो गई थी। इस बार भी बेहतर कारोबार को लेकर सभी उम्मीद लगाए बैठे थे। कोरोना की वजह से पूरा कारोबार ठप हो गया है। दस हजार से अधिक बुकिंग निरस्त हो गई हैं। 
- उमेश पालीवाल, अध्यक्ष टूर एंड ट्रेवल्स एसोसिएशन

वर्ष 2013 में आई आपदा के बाद कोरोना की मौजूदा परिस्थिति और भी ज्यादा भयावह है। होटल संचालकों को भारी नुकसान पहुंचा है, 12 हजार से भी ज्यादा बुकिंग निरस्त हो गई हैं।
- आशुतोष शर्मा, अध्यक्ष होटल एसोसिएशन

बहुत से लोग चारधाम यात्रा पर आने के लिए कई महीने पहले से ही संपर्क करने लगे थे, लेकिन इस बार सबकुछ उल्टा हो गया। इस बार यात्रा चलने की उम्मीद नहीं है।
- महेश गौड़, अध्यक्ष राष्ट्रीय धर्मशाला सुरक्षा समिति हरिद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed