Char Dham Yatra 2020: हेलीकॉप्टर से 10 दिन में बाबा केदार के धाम पहुंचे 9582 तीर्थयात्री
- प्रतिदिन हो रही हेलीकॉप्टर की डेढ़ से दौ सौ शटल
- सोमवार को केदारनाथ में 3062 श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दस दिन में हेलीकॉप्टर से 9582 श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। इस वर्ष धाम के लिए आठ हेली कंपनियों द्वारा हेलीकॉप्टर सेवा दी जा रही हैं। इस दौरान प्रतिदिन हेलीकॉप्टर की डेढ़ से दौ सौ शटल हो रही हैं।
कोरोना काल के चलते इस वर्ष कपाटोद्घाटन के लगभग सवा पांच माह बाद केदारनाथ के लिए बीते नौ अक्तूबर को हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हुई। यहां ऐरो एविएशन, हिमालयन, थंबी, चिप्सन, क्रिस्टल, पवन हंस और पिनकल एविएशन के हेलीकॉप्टर गुप्तकाशी, मैखंडा, बडासू, सिरसी और फाटा हेलीपैड से केदारनाथ के लिए प्रतिदिन सुबह छह से शाम पांच बजे तक उड़ान भर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Unlock 5.0 : उत्तराखंड के पर्यटक स्थलों पर बढ़ने लगी रौनक, 17 दिन में आए 18 हजार से अधिक पर्यटक
सेवा शुरू होने के बाद से आए दिन हेलीकॉप्टर की शटल में इजाफा के साथ ही अधिक से अधिक यात्री धाम पहुंच रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार नौ से 18 अक्तूबर तक दस दिनों में आठ हेलीकॉप्टर द्वारा दो तरफा 1799 शटल की गई, जिसमें 9582 श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचे और दर्शन कर 9345 श्रद्धालु लौट चुके हैं।
70 फीसदी बुकिंग मिल चुकी
अभी तक सभी हेलीकॉप्टर कंपनियों को औसतन 60 से 70 फीसदी बुकिंग मिल चुकी हैं। हेलीकॉप्टर सेवा के सहायक नोडल अधिकारी सुरेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि सभी हेली कंपनियों को प्रतिदिन अच्छी बुकिंग मिल रही हैं।
कई कंपनियों के पास तो नवंबर पहले सप्ताह तक की एडवांस बुकिंग भी आ चुकी हैं। दूसरी ओर सोमवार को केदारनाथ में 3062 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर परिसर से लेकर मंदिर मार्ग तक भक्तों की लंबी लाइन लगी रही।