फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   chardham yatra 2018 starts on akshya tritiya

आम दर्शनों के लिए खुले यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट, हो गया चारधाम यात्रा का श्रीगणेश

Wed, 18 Apr 2018 04:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी/बड़कोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी/बड़कोट Updated Wed, 18 Apr 2018 04:21 PM IST
विज्ञापन
chardham yatra 2018 starts on akshya tritiya
yamunotri temple

यमुनोत्री और गंगाेत्री धाम के कपाट आज अक्षय तृतीया के मौके पर विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए।

विज्ञापन

 

यमुनोत्री मंदिर के कपाट दोपहर सवा बारह बजे खोल दिए गए। इस दौरान धाम में हजारों की संख्या में भक्त मौजूद रहे। कपाट खुलने के दौरान यमुनोत्री धाम में विधायक केदार रावत भी मौजूद रहे। इसके साथ ही चारधाम यात्रा का श्री गणेश भी आज से हो गया।

विज्ञापन

 

वहीं दोपहर सवा एक बजे गंगोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इस दौरान गंगोत्री में विधायक गोपाल रावत मौजूद रहे। इससे पहले मां यमुना की डोली खरसारी से यमुनोत्री पहुंची, जिसके बार विधिविधान से यमुनोत्री धाम के कपाट आगामी छह माह के लिए खोल दिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भैरोंघाटी से गंगोत्री के लिए रवाना हुई गंगाजी की डोली

chardham yatra 2018 starts on akshya tritiya
gangotri dhaam - फोटो : amarujala
इससे पहले मंगलवार को खरसाली में पंच पंडा समिति द्वारा रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। खरसाली स्थित मां यमुना के नवनिर्मित भवन में विशेष पूजा-अर्चना की गई।

 

मंदिर समिति के प्रवक्ता बागेश्वर उनियाल ने बताया कि यमुना के शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली से यमुना जी की उत्सव मूर्ति को बुधवार सुबह सवा नौ बजे डोली यात्रा के साथ यमुनोत्री के लिए रवाना हुई। यमुना जी को विदा करने के लिए उनके भाई शनि महाराज की डोली भी साथ गई। 


गंगाजी की डोली यात्रा बुधवार सुबह भैरोंघाटी से गंगोत्री के लिए रवाना हो गई। मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि दोपहर सवा एक बजे गंगोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed