फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chardham Winter Yatra: 12500 devotees visited Badrinath Kedarnath darshan So far

चारधाम शीतकालीन यात्रा: गद्दी स्थलों पर पहुंच रहे तीर्थयात्री, अब तक 12500 ने किए बदरी-केदार के दर्शन

Wed, 14 Dec 2022 07:36 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 14 Dec 2022 07:36 PM IST
सार

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि बदरीनाथ धाम के शीतकालीन पूजा स्थल योग ध्यान बदरी पांडुकेश्वर में 75 श्रद्धालु और आदिगुरु शंकराचार्य गद्दी स्थल जोशीमठ में 978 तीर्थयात्री पहुंचे।

विज्ञापन
Chardham Winter Yatra: 12500 devotees visited Badrinath Kedarnath darshan So far
ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में चारधाम शीतकालीन यात्रा में श्रद्धालु बाबा केदार और बदरीनाथ की पूजा अर्चना के लिए गद्दी स्थलों पर पहुंच रहे हैं। चारधामों के कपाट बंद होने के बाद पांडुकेश्वर और ओंकारेश्वर मंदिर में अब तक 12500 अधिक श्रद्धालुओं ने बदरी-केदार की पूजा अर्चना कर दर्शन किए।

विज्ञापन


Badrinath Dham: वैष्णो देवी की तर्ज पर अब गत्ते के बंद डिब्बे में मिलेगा भगवान बदरी विशाल का प्रसाद
विज्ञापन


बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि बदरीनाथ धाम के शीतकालीन पूजा स्थल योग ध्यान बदरी पांडुकेश्वर में 75 श्रद्धालु और आदिगुरु शंकराचार्य गद्दी स्थल जोशीमठ में 978 तीर्थयात्री पहुंचे। इसके अलावा केदारनाथ धाम व द्वितीय केदार मद्महेश्वर के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में 14 दिसंबर तक कुल 11641 तीर्थयात्री दर्शन को पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Badrinath Dham: अब ऋषि गंगा के किनारे गुफा में योग और ध्यान कर सकेंगे तीर्थयात्री, ऐसे होगी बुकिंग

बदरीनाथ व केदारनाथ धाम के शीतकालीन पूजा स्थलों में श्रद्धालुओं की कुल संख्या साढ़े बारह हजार से अधिक पहुंच गई है। यमुनोत्री मंदिर समिति से मिली जानकारी के अनुसार 26 अक्तूबर को यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद अब तक शीतकालीन गद्दीस्थल खरसाली और गंगोत्री मंदिर का शीतकालीन स्थल मुखबा में भी श्रद्धालु पूजा पाठ के लिए आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed