फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Dham Prasad will now be available in a closed box on lines of Vaishno Devi

Badrinath Dham: वैष्णो देवी की तर्ज पर अब गत्ते के बंद डिब्बे में मिलेगा भगवान बदरी विशाल का प्रसाद

Mon, 12 Dec 2022 05:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 12 Dec 2022 05:16 PM IST
सार

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने कहा कि बदरीनाथ धाम में सिंगल यूज प्लास्टिक से निर्मित उत्पादों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।

विज्ञापन
Badrinath Dham Prasad will now be available in a closed box on  lines of Vaishno Devi
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

आगामी वर्ष से वैष्णो देवी मंदिर की तर्ज पर बदरीनाथ धाम में भी गत्ते के बंद डिब्बों में बदरीनाथ का प्रसाद वितरित किया जाएगा। नगर पंचायत बदरीनाथ की ऑनलाइन बैठक में यह निर्णय लिया गया। नगर पंचायत की प्रभारी अधिकारी/एसडीएम कुमकुम जोशी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए।

विज्ञापन


नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने कहा कि बदरीनाथ धाम में सिंगल यूज प्लास्टिक से निर्मित उत्पादों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। व्यापार संघ अध्यक्ष विनोद नवानी ने इस पर सहमति जताई। वहीं बदरीनाथ होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मेहता ने कहा कि होटलों में पानी की प्लास्टिक बोतलों पर भी धीरे-धीरे प्रतिबंध लगा दिया जाएगा जिसके विकल्प के रूप में होटलों में वाटर एटीएम लगाने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन


खाद्य पदार्थों की पैकेजिंग पर प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया जाएगा। बदरीनाथ धाम के प्रसाद के लिए प्रयोग होने वाले प्लास्टिक के डिब्बों के स्थान पर गत्ते के डिब्बों का निर्माण कर उन्हें प्रयोग में लाने का सुझाव व्यापार संघ ने दिया जिस पर प्रभारी अधिकारी कुमकुम जोशी ने सहमति दी। उन्होंने वैष्णो देवी मंदिर की तर्ज पर बदरीनाथ धाम में भी गत्ते से निर्मित डिब्बों पर प्रसाद का वितरण करने के लिए कहा। इसके लिए गत्ते के डिब्बे डिजाइन करने के लिए कहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed