केदारनाथ की तर्ज पर अब तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम में भी ध्यान गुफा में योग और ध्यान कर सकेंगे। बदरीनाथ धाम में ऋषि गंगा के समीप नगर पंचायत बदरीनाथ की ओर से ध्यान केंद्र गुफा बनाई गई है। ऋषि गंगा के किनारे पत्थरों के बीच गुफा बनाई गई है।
Uttarakhand Weather: ठंड ने अपने तेवर दिखाने किए शुरू, दून में 7.7 डिग्री पहुंचा न्यूनतम पारा, पढ़ें ये अपडेट
उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी ने बताया कि आने वाले यात्राकाल के दौरान बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं को ध्यान व योग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। नगर पंचायत बदरीनाथ के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने बताया कि बदरीनाथ धाम में ऋषि गंगा ध्यान केंद्र के नाम से दो ध्यान केंद्र गुफा तैयार की गई हैं।
2 of 5
बदरीनाथ में गुफा
- फोटो : अमर उजाला
आगामी यात्राकाल में तीर्थयात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। ध्यान गुफा की बुकिंग भी नगर पंचायत की ओर से कराई जाएंगी। यह बुकिंग अभी ऑफलाइन होगी और यहां दिन और रात के लिए बुकिंग होगी।
3 of 5
बदरीनाथ में गुफा
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, अब आगामी वर्ष से वैष्णो देवी मंदिर की तर्ज पर बदरीनाथ धाम में भी प्लास्टिक के डिब्बों के स्थान पर गत्ते के बंद डिब्बों में बदरीनाथ का प्रसाद वितरित किया जाएगा। नगर पंचायत बदरीनाथ की ऑनलाइन बैठक में यह निर्णय लिया गया।
4 of 5
बदरीनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
इसके लिए गत्ते के डिब्बे डिजाइन करने के लिए कहा गया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने कहा कि बदरीनाथ धाम में सिंगल यूज प्लास्टिक से निर्मित उत्पादों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।
5 of 5
बदरीनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
बदरीनाथ होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मेहता ने कहा कि होटलों में पानी की प्लास्टिक बोतलों पर भी धीरे-धीरे प्रतिबंध लगा दिया जाएगा, जिसके विकल्प के रूप में होटलों में वाटर एटीएम लगाने के लिए कहा जाएगा। खाद्य पदार्थों की पैकेजिंग पर प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया जाएगा।