फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Winter pilgrimage More than 27,000 devotees have reached pilgrimage sites Uttarakhand News

शीतकालीन यात्रा: प्रवास स्थलों पर पहुंचे 27 हजार से अधिक श्रद्धालु, ओंकारेश्वर मंदिर में सबसे ज्यादा भीड़

Sat, 17 Jan 2026 11:46 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 17 Jan 2026 11:46 AM IST
सार

बाबा केदार के प्रवास स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंंचे सबसे अधिक 17 हजार श्रद्धालु पहुंचे हैं। चारधामों के शीतकालीन स्थलों पर प्रतिदिन औसतन पांच सौ श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
Chardham Winter pilgrimage More than 27,000 devotees have reached pilgrimage sites Uttarakhand News
जोशीमठ नृसिंह मंदिर

विस्तार

शीतकालीन यात्रा में चारधामों के प्रवास स्थलों में अब तक 27 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। बाबा केदार के प्रवास स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में सबसे अधिक 17 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार चारधामों के शीतकालीन स्थलों पर प्रतिदिन औसतन पांच सौ से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन

बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद शीतकालीन पूजा प्रवास स्थलों पर होती है। बाबा केदार का शीतकालीन प्रवास स्थल ऊखीमठ में है। अब तक यहां 17 हजार श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। वहीं बदरीनाथ धाम की पूजा पांडुकेश्वर व नृसिंह मंदिर जोशीमठ में होती है।

विज्ञापन


शीतकालीन यात्रा का प्रचार प्रसार किया जा रहा
दोनों स्थलों पर 6400 श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे हैं। यमुनोत्री धाम की शीतकालीन पूजा खरसाली में होती है। खरसाली में 1017 श्रद्धालु मा यमुना के दर्शन कर चुके हैं। वहीं गंगोत्री धाम के प्रवास स्थल मुखवा में 3300 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में बारहमासी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा दिया जा रहा है। पर्यटन विभाग की ओर से शीतकालीन यात्रा का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जो तीर्थयात्री चारधामों में नहीं पहुंच पाते हैं, वह शीतकालीन प्रवास स्थलों पर पूजा अर्चना व दर्शन कर सकते हैं।



ये भी पढ़ें...Heli Seva: केदारनाथ हेली सेवा के लिए नए सिरे होगा कंपनियों का चयन, यूकाडा जल्द शुरू करेगा टेंडर प्रक्रिया

सचिव पर्यटन धीराज गर्ब्याल ने बताया कि शीतकालीन यात्रा में 15 जनवरी 2026 तक 27 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने चारधामों के प्रवास स्थलों पर दर्शन किए हैं। प्रतिदिन औसतन प्रवास स्थलों पर पांच सौ श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed