फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   chardham weather forecast

चारधाम में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

Fri, 23 May 2014 12:36 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 23 May 2014 12:36 PM IST
विज्ञापन
chardham weather forecast

उत्तराखंड में शुक्रवार से मौसम में तब्दीली संभावित है। विशेष रूप से चार धाम में एक बार फिर गरज बरस होने जा रही है।

विज्ञापन


ऊंचाई वाले इलाकों में गरज संग वर्षा
राज्य मौसम केंद्र की मानें तो उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम और ऊंचाई वाले इलाकों में गरज संग वर्षा हो सकती है। अन्य क्षेत्रों में मौसम आम तौर पर सूखा रह सकता है।


राजधानी दून में भी मौसम बदलने की संभावना है। यहां बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं गरजन वाले बादल विकसित होने का अनुमान है। मौसम बदलने से राजधानीवासियों को तपन से निजात मिलने की संभावना है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दून का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आस-पास पहुंच रहा था। दोपहर के वक्त विशेष रूप से चिलचिलाती धूप लोगों की मुसीबत बढ़ाए रही।

आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 56, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 21 रिकार्ड किया गया। शुक्रवार को दून के अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना है।

अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed