फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   chardham mobile application.

उत्तराखंड: अब मोबाइल पर करें चारधाम की सैर

Fri, 19 Jun 2015 09:30 AM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 19 Jun 2015 09:30 AM IST
विज्ञापन
chardham mobile application.

चारधाम यात्रा पर आने की सोच रहे हैं और यहां की परिस्थितियों से वाकिफ नहीं हैं, तो आपकी यह चिंता भी दूर हो जाएगी।

विज्ञापन


पुरातत्व विभाग ने एक ऐसा ‘एप’ बनाया है जिसे एंड्रॉयड मोबाइल या आई पैड पर डाउनलोड करने के बाद लोग यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ और यहां के विभिन्न स्थानों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

‘मॉन्युमेंट्स आफ उत्तराखंड’ एप में हरिद्वार और ऋषिकेश को भी शामिल किया गया है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका फायदा मिल सके, इसके लिए विभाग इस ‘एप’ के प्रचार-प्रसार में जुटा है।
विज्ञापन


बता दें कि दो साल पहले (जून 2013) चारधाम यात्रा के दौरान आए जलप्रलय के बाद पुरातत्व विभाग ने इस ‘एप’ को बनाने की तैयारी शुरू की थी। इस ‘एप’ में उत्तराखंड के चारों धाम के संबंध में जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ‘एप’ की मदद से लोगों को चारधाम यात्रा की तैयारी के संबंध में मदद मिलेगी और वे यहां के बारे में जान सकेंगे। इसके अलावा हरिद्वार और ऋषिकेश के विभिन्न स्थलों को भी इस ‘एप’ में उत्तराखंड के चारों धाम के साथ शामिल किया गया है।

इससे हरिद्वार और ऋषिकेश आने वालों के जेहन में यह रहेगा कि उन्हें कहां के दर्शन करने हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड के विभिन्न स्मारकों के संबंध में भी ‘एप’ में जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। पुरातत्व विभाग अपने विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों में इस ‘एप’ की जानकारी दे रहा है।

ऐसे डाउनलोड करें ‘एप’

chardham mobile application.

मोबाइल में प्ले स्टोर में जाइये। एप्स पर क्लिक करें। इसके बाद ‘मॉन्युमेंट्स आफ उत्तराखंड’ एप पर क्लिक करें। मोबाइल पर चारधाम की जानकारी आ जाएगी। लोग एंड्रायड फोन, आई पैड पर इस एप को डाउनलोड कर सकते हैं।

केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने किया था उद्घाटन

एप का उद्घाटन 28 मई को केंद्रीय पर्यटन मंत्री डा. महेश शर्मा हल्द्वानी में कर चुके हैं। इसके साथ ही जागेश्वर स्मारक समूह पर सात मिनट की डॉक्युमेंटरी भी दिखाई जा रही है। एप की डाउनलोड संख्या कम होने पर विभाग इसे अब प्रचारित-प्रसारित कर रहा है।

इस ‘एप’ को बनाने का उद्देश्य यही है कि लोग चारधाम यात्रा के पहले यहां के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी ले सकें। उत्तराखंड के स्मारकों के बारे में उन्हें पता चल सके। जानकारी के साथ आएंगे तो दर्शन करने में लोगों को और आनंद आएगा।
- बसंत कुमार स्वर्णकार, अधीक्षण पुरातत्वविद् , दून सर्किल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed