फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Heli Seva bad Weather helicopters don't fly from Kedarnath From Today

Chardham Heli Seva: मौसम खराब, केदारनाथ के लिए नहीं उड़े हेलिकॉप्टर, सहस्त्रधारा नियंत्रण केंद्र से निगरानी

Tue, 17 Jun 2025 09:26 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 17 Jun 2025 09:26 PM IST
सार

बीती 15 जून को केदारघाटी में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने दो दिन के लिए हेलिकॉप्टर सेवा पर रोक लगा दी थी।

विज्ञापन
Chardham Heli Seva bad Weather helicopters don't fly from Kedarnath From Today
केदारनाथ हेलीपैड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खराब मौसम के कारण मंगलवार को चारधाम यात्रा में हेलिकॉप्टरों ने उड़ान नहीं भरी। सहस्त्रधारा स्थित हेलिड्रोम में स्थापित नियंत्रण केंद्र से हेली सेवा संचालन पर निगरानी रखी गई। केदारनाथ धाम के लिए छह कंपनियों के हेलिकॉप्टर गुप्तकाशी, सिरसी व फाटा हेलिपैड पर खड़े रहे। हेली सेवा के क्रू भी दिनभर हेलिकॉप्टर संचालन के लिए मौसम साफ होने का इंतजार करते रहे। गौरीकुंड से केदारनाथ तक कोहरे से दृश्यता कम रही।

विज्ञापन


बीती 15 जून को केदारघाटी में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने दो दिन के लिए हेलिकॉप्टर सेवा पर रोक लगा दी थी। मंगलवार को यह शुरू होनी थी, ट्रांस भारत, पवन हंस, थंबी एविएशन, ग्लोबल वेक्ट्रा हेलीकार्प और एयरो विमान कंपनी के हेलिकॉप्टरों को केदारनाथ के लिए उड़ान भरनी थी। सुबह से ही केदारघाटी से केदारनाथ तक कोहरा छाया रहा।
विज्ञापन


ED Raids: नशा तस्करी पर सख्ती...उत्तराखंड समेत यूपी, पंजाब हरियाणा समेत कई राज्यों के 15 ठिकानों पर छापा
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन चढ़ने के साथ ही क्षेत्र में मौसम का मिजाज खराब ही रहा। केदारनाथ में भी दिनभर धुंध छाई रही। यहां दिन में कई बार दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। केदारनाथ हेलिकॉप्टर सेवा के नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि खराब मौसम के कारण पूरे दिनभर केदारघाटी के अलग-अलग हेलिपैड से केदारनाथ के लिए कोई उड़ान नहीं हो पाई।

बता दें कि इस बीते 15 जून को सुबह 5.24 बजे केदारनाथ से गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरते हुए आर्यन हेली कंपनी का हेलिकॉप्टर गौरी माई खर्क में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में पायलट और छह यात्रियों की मौत हो गई थी। घटना के बाद डीजीसीए ने तत्काल प्रभाव से केदारनाथ के हेलिकॉप्टर सेवा दो दिन के लिए बंद कर दी थी। बीते दो दिन से डीजीसीए की टीम क्षेत्र में अलग-अलग हेलिपैड पर निरीक्षण कर रही है।

मौसम खराब रहने से हेली सेवा का संचालन नहीं हो पाया। सहस्त्रधारा स्थित नियंत्रण केंद्र से मौसम की पल-पल की जानकारी हेली ऑपरेटरों की दी गई। मौसम साफ पर होने पर हेली सेवा का संचालन शुरू किया जाएगा।
- सोनिका, सीईओ, उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed