फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ED Raid In Uttarakhand pharma companies in Haridwar, Rishikesh and Kashipur for drug smuggling

ED Raids: नशा तस्करी पर सख्ती...उत्तराखंड समेत यूपी, पंजाब हरियाणा समेत कई राज्यों के 15 ठिकानों पर छापा

Tue, 17 Jun 2025 09:13 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 17 Jun 2025 09:13 PM IST
सार

Uttarakhand News: उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र के 15 ठिकानों पर भी कार्रवाई की है।  

विज्ञापन
ED Raid In Uttarakhand  pharma companies in Haridwar, Rishikesh and Kashipur for drug smuggling
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को प्रदेश में ऋषिकेश, हरिद्वार और काशीपुर में पांच फार्मा कंपनियों पर छापे मारे। मामला नशा तस्करों से इन कंपनियों के गठजोड़ का बताया जा रहा है। इन कंपनियों में सीबी हेल्थकेयर, सीमिलेक्स फार्माकेम ड्रग्स इंडस्ट्रीज, बायोजेनिक ड्रग्स प्राइवेट लिमिटेड, सोल हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड और एस्टर फार्मा शामिल हैं। यहां पर विभिन्न तरह के दवाईयों और अन्य सामग्री के स्टॉक की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


ईडी के सूत्रों के अनुसार एजेंसी ने उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र के 15 ठिकानों पर भी कार्रवाई की है। बताया गया कि पिछले साल उत्तराखंड एसटीएफ ने ड्रग्स तस्करी में एक मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


इसमें तस्करों और इन कंपनियों के गठजोड़ की बात सामने आई थी। इसके अलावा दवा निर्माण के लिए कच्चे माल की खरीद का परीक्षण भी किया गया। तस्करों और कंपनियों के इस गठजोड़ में करोड़ों रुपये के धनशोधन का मामला भी बन रहा है। ऐसे में अब ईडी ने इसमें छापे के साथ कार्रवाई शुरू कर दी है। इसमें कुछ लोगों की संपत्तियां भी अटैच हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Haridwar: कई मेडिकल स्टोर पर ड्रग इंस्पेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, खुली दवाइयों के प्रयोग पर की कार्रवाई

ईडी सूत्रों के अनुसार नशे में प्रयुक्त की जाने वाली प्रतिबंधित श्रेणी की दवाओं की खेप नशा तस्करों तक पहुंचने के मामले में ड्रग पैडलर एलेक्स पालीवाल की पूर्व में गिरफ्तारी की जा चुकी है।

एलेक्स के माध्यम से यह पता चला कि जांच के दायरे में ली गई फार्मा कंपनियों ने प्रतिबंधित श्रेणी की दवाओं का असामान्य उत्पादन किया है। एक दवा तो ऐसी पाई गई, जिसका कुछ ही माह में 20 करोड़ से अधिक टैबलेट का उत्पादन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed