फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham-dignity-pilgrimage-places-fined-jail

चारधाम : तीर्थ स्थलों की मर्यादा भूले तो कटेगा चालान, जाना पड़ सकता है जेल

Tue, 18 Apr 2023 12:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Chardham-dignity-pilgrimage-places-fined-jail
तीर्थ स्थलों पर मर्यादा भूले तो इस बार और भी सख्त कार्रवाई हो सकती है। जुर्माना भरने के साथ ही जेल भी जाना पड़ सकता है। ऑपरेशन मर्यादा तहत पुलिस ने बड़ी तैयारियां की हैं। इस बार चारों धाम के आसपास 12 टीमों को तैनात किया गया है। डीजीपी ने इसके तहत सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, तीर्थ स्थानों पर बाहर से आने वाले लोग गलत काम करने से भी पीछे नहीं हटते हैं। तीर्थ और पर्यटन स्थलों पर कूड़ा फैलाना, खुलेआम शराब पीना, हुड़दंग करना इन गतिविधियों में शामिल रहता है। ऐसे में दो साल पहले डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिस को ऑपरेशन मर्यादा शुरू करने के निर्देश दिए थे। पिछले साल हरिद्वार, ऋषिकेश और चारों धामों के आसपास कार्रवाई में एक लाख से अधिक चालान काटे गए थे।
विज्ञापन




इस बार भी पुलिस ने हुड़दंगियों और इस तरह से तीर्थ स्थलों पर मर्यादा का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी की है। इस बार पुलिस चालान करने के साथ-साथ हुड़दंग करने पर मुकदमा भी दर्ज कर सकती है। प्रत्येक धाम में तीन-तीन टीमों को दिन और रात चेकिंग करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेकपोस्ट और अन्य पोस्ट पर तैनात पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भी ऑपरेशन मर्यादा के तहत कार्रवाई करेंगे। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी जाएगी।


----

वीडियो बनाने वालों की भी होगी निगरानी

कुछ लोग तीर्थ स्थलों की वीडियोग्राफी कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करते हैं। इनमें कुछ वीडियो से इन स्थलों की मर्यादा भी भंग होती है। ऐसे में वीडियो बनाने वालों की निगरानी के भी निर्देश पुलिस को दिए गए हैं। ताकि, बाहर कोई गलत संदेश लोगों तक न पहुंचे। इसके अलावा तीर्थों में जिस जगह वीडियो और फोटोग्राफी बैन है, वहां पर इन्हें नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed