फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CharDham: BKTC President's health deteriorated in Kedarnath Dham Guptkashi was transported by helicopter

CharDham: केदारनाथ धाम में बीकेटीसी अध्यक्ष की तबीयत बिगड़ी, हेलिकॉप्टर से पहुंचाया गुप्तकाशी

Thu, 26 May 2022 11:00 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 26 May 2022 11:00 PM IST
सार

गुरुवार को सांस लेने में दिक्कत ज्यादा हुई तो ऑक्सीजन लगाई गई। प्राथमिक उपचार के बाद अध्यक्ष को हेलिकॉप्टर से गुप्तकाशी पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है। उनके स्वास्थ्य में आंशिक सुधार हुआ है।

विज्ञापन
CharDham: BKTC President's health deteriorated in Kedarnath Dham Guptkashi was transported by helicopter
बदरीनाथ केदारनाथ - फोटो : file photo

विस्तार

केदारनाथ धाम में दर्शन की व्यवस्था में जुटे बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय की तबीयत बिगड़ गई। गुरुवार को सांस लेने दिक्कत बढ़ने पर उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया। इसके बाद हेलिकॉप्टर से उन्हें गुप्तकाशी पहुंचाया। उनके स्वास्थ्य में आंशिक सुधार हुआ है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। पिछले कई दिनों से बीकेटीसी के अध्यक्ष केदारनाथ धाम में व्यवस्थाओं को सुचारु करने में डटे थे। बुधवार देर शाम से उन्हें दिक्कत होनी लगी।

विज्ञापन


गुरुवार को सांस लेने में दिक्कत ज्यादा हुई तो ऑक्सीजन लगाई गई। प्राथमिक उपचार के बाद अध्यक्ष को हेलिकॉप्टर से गुप्तकाशी पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है। उनके स्वास्थ्य में आंशिक सुधार हुआ है। मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी हरीश गौड़ ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 22 से 24 मई तक मौसम विभाग की ओर से बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी करने से बीकेटीसी अध्यक्ष केदारनाथ पहुंच गए थे। खराब मौसम में भी श्रद्धालुओं की सेवा और व्यवस्था बनाने में जुट रहे। उन्होंने मंदिर सेवा में लगे कार्मिकों का मनोबल भी बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed