फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   char dham yatra route

चारधाम मार्ग खोलने को लगाई जान

Mon, 31 Mar 2014 11:44 AM IST
अमर उजाला, सोमेश्वर/पाटी/पंतनगर
अमर उजाला, सोमेश्वर/पाटी/पंतनगर Updated Mon, 31 Mar 2014 11:44 AM IST
विज्ञापन
char dham yatra route

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि 30 अप्रैल तक हर हाल में चारधाम यात्रा मार्गों को दुरुस्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन


पढ़ें, जनता के बीच एनडी तिवारी ने किया ऐलान

प्राणों की बाजी लगाकर भी निर्धारित समय में संबंधित सड़कों को सुचारू किया जाएगा। श्री रावत ‘सरकार का सहकार’ कार्यक्रम के तहत सोमेश्वर में रविवार को जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन

समाधान के लिए कर रहे पूरा प्रयास

char dham yatra route

उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में उन्हें सीएम की कुर्सी मिली है। इसके बावजूद उन्होंने रिकॉर्ड कार्य कर दिखाए हैं। जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं।

पढ़ें, रिश्तेदार संग मिल एक बाप ने किया बेटी का रेप

उधर, पाटी (लोहाघाट) में आयोजित सभा में सीएम ने कहा कि भाजपा जो काम पांच वर्षों में नहीं कर सकी, उसे उनकी सरकार ने एक माह में कर दिखाया है। सीएम ने प्रदेश में विकास के लिए कांग्रेस का साथ देने की अपील की।

पढ़ें, उत्तराखंड के यह पॉलीटेक्निक कॉलेज होंगे 'बंद'

उन्होंने सांसद प्रदीप टम्टा की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदीप ने दिल्ली में रहकर क्षेत्र की जनता के लिए उनसे (हरीश रावत) भी अधिक काम किए हैं। इस दौरान सीएम ने अपने संक्षिप्त कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनाईं।

कैबिनेट ने लिए 157 अहम निर्णय

char dham yatra route

उन्होंने कहा कि 20 हजार नए पद सृजित करने के साथ-साथ पांच हजार पदों को बहाल कर रोजगार के अवसर पैदा किए हैं। इस दौरान कैबिनेट ने 157 अहम निर्णय लिए।

पढ़ें, इस बार नेताजी को होगा हजारों वोट का नुकसान!

इससे पूर्व चंपावत जाते समय पंतनगर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि कांग्रेस लोकसभा की पांचों सीट जीतकर वर्ष 2009 का इतिहास दोहराएगी। तकनीकी कारणों के चलते प्रत्याशी घोषणा में विलंब हो रहा है।

शीघ्र ही प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। सतपाल महाराज और अमृता रावत के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि अमृता पार्टी की अनुशासित सदस्य हैं। उन्हें पार्टी के लिए कार्य करना है तो दूसरी ओर अपने पति धर्म का कर्तव्य भी पूरा करना है।

विज्ञापन

एनडी तिवारी हमारे पूज्य हैं...

char dham yatra route

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एनडी तिवारी के बारे में उन्होंने कहा कि वह हमारे पूज्य हैं। तिवारी विकास कार्यों को देखने के मकसद से इस क्षेत्र के दौरे पर आए होंगे।

पढ़ें, स्कूलों में इस बार अलग तरीके से कटेगी आपकी जेब

सीएम ने कहा कि 31 मार्च को जसपुर से शुरू हो रही यात्रा का उद्देश्य कांग्रेस की विकास परख सोच को जनता के सामने रखना है। इस पदयात्रा को कबीना मंत्री यशपाल आर्य के नेतृत्व में किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed