फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   char dham yatra android app.

चारधाम श्रद्घालुओं के लिए बेहद जरूरी खबर, पढ़ें...

Thu, 23 Apr 2015 12:43 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 23 Apr 2015 12:43 PM IST
विज्ञापन
char dham yatra android app.

चार धाम यात्रा के दौरान यात्रियों को मौसम से लेकर अन्य संबंधित जानकारी देने के लिए आपदा प्रबंधन एवं न्यूनीकरण केंद्र ने नया एंड्रॉयड मोबाइल ऐप जारी किया है।

विज्ञापन


‘उत्तराखंड यात्रा’ नाम के इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप से यात्रियों को धाम की लोकेशन, आपातकालीन नंबर, मौसम की जानकारी आदि मिल सकेगी।
विज्ञापन


केंद्र के अधिशासी निदेशक पीयूष रौतेला के मुताबिक एप को कंट्रोल रूम से भी जोड़ा गया है। कंट्रोल रूम से फ्लैश होने वाली और कंट्रोल रूम में उपलब्ध जानकारी भी इस पर मिल सकेगी। यात्रियों को गूगल प्ले स्टोर से इस एप को अपने मोबाइल पर डाउनलोड करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बार इंस्टॉल हो जाने के बाद यह एप यात्रा संबंधित जानकारी लगातार देता रहेगा। दून का कंट्रोल रूम लगातार इसे अपडेट करता रहेगा।

केदार यात्रा के लिए ‘श्री केदार रेस्क्यू’ एप

char dham yatra android app.

जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग ने भी केदारनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए अलग से ‘श्री केदार रेस्क्यू’ नाम का एंड्रॉयड मोबाइल एप तैयार किया है।

गौरीकुंड से लेकर केदारनाथ के बीच में जिला प्रशासन इसके लिए पांच वाई-फाई जोन भी बना रहा है। यह एप सोनप्रयाग में एक्टिवेट होगा और मौसम से लेकर अन्य जानकारी समय-समय पर अपडेट करता रहेगा।

इस एप की मदद से यात्री अपनी स्थिति की जानकारी कंट्रोल रूम को भी दे सकते हैं और इसके जरिये अपनी जरूरत की जानकारी भी हासिल कर सकते हैं। यह एप खासकर आपदा की स्थिति को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed