{"_id":"96caebc88bb6fc87d874f803c3d742b5","slug":"char-dham-yatra-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनोत्री जगमगाया, गंगोत्री को रोशनी का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनोत्री जगमगाया, गंगोत्री को रोशनी का इंतजार
अमर उजाला, उत्तरकाशी/बड़कोट
Updated Sun, 27 Apr 2014 03:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरेडा ने बृहस्पतिवार शाम यमुनोत्री धाम तक बिजली पहुंचाने में तो सफलता हासिल कर ली है, लेकिन अभी गंगोत्री धाम को रोशनी का इंतजार है।
विज्ञापन
जनरेटरों का सहारा
स्थिति यह है कि गंगोत्री में संचार सेवाएं चालू करने के लिए भी इस साल निगम को जनरेटरों का सहारा लेना पड़ेगा।
बीते साल की आपदा में बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त होने तथा 200 किलोवाट की जानकीचट्टी लघु जल विद्युत परियोजना ठप होने से धाम में विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
बीते दिनों जानकीचट्टी पावर हाउस में आई तकनीकी अड़चन दूर कर उरेडा ने विद्युत उत्पादन चालू कर दिया। साथ ही यमुनोत्री तक क्षतिग्रस्त पड़ी बिजली की लाइन भी दुरुस्त कर ली गई है।
विज्ञापन
इधर अभी तक रुद्रगैरा पर बनी 150 किलोवाट की लघु जल विद्युत परियोजना अभी तक चालू नहीं होने से गंगोत्री धाम में अंधेरा पसरा है।
व्यवसायी एवं तीर्थ पुरोहित भी परेशान
बिजली के अभाव में न सिर्फ यात्रा व्यवस्थाएं बहाल करने में दिक्कतें आ रही हैं, बल्कि यात्रा व्यवसायी एवं तीर्थ पुरोहित भी परेशान हैं।
बिजली नहीं मिलने पर बीएसएनएल के कर्मचारी अब जनरेटरों के भरोसे टेलीफोन एक्सचेंज एवं मोबाइल फोन टावर चालू करने की तैयारी कर रहे हैं।
दो मई को यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के कपाट खुलने हैं। ऐसे में अभी तक यात्रा व्यवस्थाएं चाक चौबंद होने पर सवाल उठ रहे हैं।
यमुनोत्री धाम की बिजली व्यवस्था बृहस्पतिवार शाम चालू कर ली गई है। गंगोत्री में भी एक मई को परियोजना की टेस्टिंग की जाएगी। कपाट खुलने वाले दिन गंगोत्री धाम में भी बिजली से रोशन होगा।
- वंदना, परियोजना अधिकारी उरेडा