फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   char dham yatra

देश की बड़ी कंपनियां करेंगी चारधाम यात्रा आसान

Fri, 25 Apr 2014 10:47 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 25 Apr 2014 10:47 AM IST
विज्ञापन
char dham yatra

चारधाम यात्रा के दौरान गाड़ी खराब होने की सूरत में आपको इस बार कोई जुगाड़ लगाने की जरूरत नहीं होगी।

विज्ञापन


देश की तीन बड़ी वाहन निर्माता कंपनियां चारो धाम रूट पर अपने मोबाइल वर्कशॉप के जरिए यह दिक्कत दूर कर देंगी।

पढ़ें, 'ओबामा की तरह मोदी के सिर पर भी सजेगा ताज'

आपकी गाड़ी कहीं भी खराब हो, मोबाइल वर्कशॉप महज एक कॉल पर आप तक पहुंच कर गाड़ी दुरुस्त कर देगी। इस बाबत बृहस्पतिवार को परिवहन विभाग में तीनों कंपनियों के अधिकारियों के साथ आरटीओ की बैठक हुई।
विज्ञापन


चारधाम यात्रा के दौरान आमतौर पर लोग निजी वाहन ज्यादा पसंद करते हैं। वाणिज्य वाहन भी हजारों की तादाद में चलते हैं। मगर चारों रूटों पर वर्कशॉप और बुनियादी सुविधाओं की कमी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, भाजपा को इस आयरन लेडी से लेना होगा लोहा

ऐसे में किसी की गाड़ी बिगड़ जाए तो उसे जिला मुख्यालय तक दूसरे वाहन से आना होता है। वहां से मैकेनिक साथ लेकर खराब वाहन तक पहुंचना होता है। इसमें न सिर्फ ज्यादा समय लगता है, बल्कि मैकेनिक रुपये भी मनमर्जी वसूलते हैं।

हर रूट पर पांच-पांच वर्कशाप
इस साल मारुति, टाटा और महिंद्रा ने गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ और केदारनाथ रूट पर अपने मोबाइल वर्कशॉप खोलने की योजना बनाई है।

पढ़ें, इस मुख्यमंत्री के घर से कूच कर गई ‘जवानी’

आरटीओ के साथ बैठक में तय किया गया कि हर रूट पर पांच-पांच मोबाइल वाहन तैनात रहेंगे। वर्कशाप ऐसे जगह खड़ी होंगी, जहां से कस्बे दूर होंगे। इनके पास मोटर पार्ट्स भी ब्रांडेड ही होंगे।

पढ़ें, बदरी-केदारनाथ धाम में मुश्किल हुए सभी काम

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी ने बताया कि चार धाम यात्रा शुरू होते ही मोबाइल वर्कशाप शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed