Char Dham Yatra 2023: चारों धामों के कपाट खुलने की तिथि घोषित, इस दिन से होगा यात्रा का आगाज
Char Dham Yatra 2023 Uupdate: पिछले वर्ष बदरीनाथ धाम में 17 लाख 60 हजार 646 श्रद्धालु पहुंचे थे। वहीं, रिकॉर्ड संख्या में गंगोत्री धाम में 624451 तीर्थ यात्री पहुंचे जबकि यमुनोत्री धाम में 485635 तीर्थ यात्री दर्शन के लिए पहुंचे। केदारनाथ यात्रा में रिकॉर्ड 15 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में इस साल 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा का आगाज होगा। बदरी-केदार मंदिर समिति के अनुसार, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट अक्षया तृतीया के पावन पर्व पर 22 अप्रैल को खुलेंगे। पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल व सचिव श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति सुरेश सेमवाल ने बताया कि यमुना जयंती चैत्र शुक्ल की षष्ठी तिथि के दिन शुभ मुहूर्त व समय तय किया जाएगा। इसके साथ ही केदारनाथ मंदिर के कपाट 26 अप्रैल को खोले जाएंगे। वहीं, गुरुवार को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि भी घोषित की जा चुकी है। इस वर्ष बदरीनाथ के कपाट 27 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर खुलेंगे।
Uttarakhand |Doors of Kedarnath temple to open on 26th April and of Gangotri and Yamunotri on 22nd April, says Temple Committee
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 27, 2023विज्ञापन
ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन भी होगी यात्रा के लिए पंजीकरण की व्यवस्था
चारधाम यात्रा को लेकर पर्यटन विभाग ने पंजीकरण की तैयारी पूरी कर ली है। पंजीकरण के लिए विभाग ने वेबसाइट www.registrationandtouristcare.uk.gov.in को अपडेट किया है। इस वेबसाइट के माध्यम से चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्री अपना पंजीकरण कर सकते हैं। जो श्रद्धालु ऑनलाइन पंजीकरण करने में असमर्थ हैं, उनके लिए ऋषिकेश, बडकोट, पांडुकेश्वर समेत अन्य स्थानों पर पंजीकरण काउंटर खोले जाएंगे।
पहली बार लागू होगी कतार प्रबंधन प्रणाली
चारधामों में दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को लाइन में खड़ा न होना पड़े। इसके लिए पहली बार पर्यटन विभाग की ओर से कतार प्रबंधन प्रणाली लागू किया जाएगा। इसके तहत धाम में पहुंचने पर श्रद्धालुओं को एक टोकन दिया जाएगा। जिसमें दर्शन के लिए समय निर्धारित होगा। टोकन प्राप्त करने के बाद श्रद्धालुओं को लाइन में नहीं लगना पड़ेगा।
चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के पंजीकरण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। चारधामों के कपाट खुलने की तिथि तय होने के बाद पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
- सचिन कुर्वे, सचिव पर्यटन
पिछले साल करीब 46 लाख से अधिक तीर्थयात्री पहुंचे चारधाम
2022 में कोरोनाकाल के दो साल बाद बिना बंदिशों के चली चारधाम यात्रा ने पिछले साल नया रिकॉर्ड बनाया था। पहली बार चारों धामों में करीब 46 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। 19 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही चारधाम यात्रा का समापन हो गया था।
बता दें कि पिछले वर्ष बदरीनाथ धाम में 17 लाख 60 हजार 646 श्रद्धालु पहुंचे थे। वहीं, रिकॉर्ड संख्या में गंगोत्री धाम में 624451 तीर्थ यात्री पहुंचे जबकि यमुनोत्री धाम में 485635 तीर्थ यात्री दर्शन के लिए पहुंचे। केदारनाथ यात्रा में रिकॉर्ड 15 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे। जबकि यात्रा से 211 करोड़ का कारोबार हुआ था।