फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Char Dham Yatra 2023: Kedarnath Dham Kapat opening date will be decided on 18 February

Char Dham Yatra 2023: शनिवार को तय होगी केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि, सिक्स सिग्मा देगा एयर एम्बुलेंस सेवा

Thu, 16 Feb 2023 09:22 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऊखीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊखीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 16 Feb 2023 09:22 PM IST
सार

सुबह 7 बजे से पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू हो जाएगी। इस मौके पर पुजारियों द्वारा भगवान का स्नान, श्रृंगार किया जाएगा।

विज्ञापन
Char Dham Yatra 2023: Kedarnath Dham Kapat opening date will be decided on 18 February
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचकेदार में प्रथम भगवान आशुतोष के ग्याहरवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में पंचांग गणना से तय की जाएगी। इस मौके पर मंदिर परिसर में कीर्तन-भजन का आयोजन होगा। साथ ही शिव भक्तों को फल और दूध वितरित किया जाएगा।

विज्ञापन


श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा आयोजन की तैयारियां लगभग पूरी कर दी गई हैं। समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया कि सुबह 7 बजे से पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू हो जाएगी। इस मौके पर पुजारियों द्वारा भगवान का स्नान, श्रृंगार किया जाएगा। साथ ही महाभिषेक पूजा के साथ आरती कर भोग लगाया जाएगा।
विज्ञापन


Char Dham Yatra 2023: पंजीकरण के लिए 21 या 22 फरवरी को ऑनलाइन, 15 मार्च से खुलेंगे ऑफलाइन काउंटर
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके उपरांत 9.30 बजे केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी में रावल गद्दी में हक-हकूकधारियों, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में वेदपाठी पंचांग गणना से श्रीकेदारनाथ धाम के कपाट खुलने का दिन तय कर घोषणा करेंगे।साथ ही भगवान केदारनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली के शीतकालीन गद्दीस्थल से धाम प्रस्थान का दिन भी तय किया जाएगा।

Trending Videos

केदारनाथ, बदरीनाथ व हेमकुंड में एयर एम्बुलेंस सेवा देगा सिक्स सिग्मा
सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विस इस बार यात्राकाल में केदारनाथ, बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में एयर एम्बुलेंस सेवा मुहैया कराएगा। इसके लिए संस्था ने नार्वें की हेलीट्रांस कंपनी के साथ समझौता किया है। कंपनी ने संस्था को तीन डबल इंजन हेलीकॉप्टर दिए हैं।

एयर एम्बुलेंस में विशेेषज्ञ चिकित्सकीय दल प्राथमिक उपचार देगा। ईसीजी, वेंटिलेटर, डीफ़िब्रिलेटर, सांस की समस्या होने पर काम आने वाला ब्रीदिंग उपकरण, पेसमेकर आदि चिकित्सकीय उपकरण भी मौजूद होंगे। इसके अलावा गंभीर स्थित पर बीमार या घायल यात्री को एयर एम्बुलेंस से ही सीधे एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया जाएगा। सिक्स सिग्मा के सीईओ डाॅ. प्रदीप भारद्वाज ने बताया कि संस्था इस बार बदरीनाथ-केदारनाथ व हेमकुंड की यात्रा में एयर एम्बुलेंस सेवा शुरू करने जा रही है। वहीं इस बार रुद्रनाथ में भी चिकित्सा सेवा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed