{"_id":"63ed30ec8a87bccf540c1bb4","slug":"online-on-21-or-22-february-offline-counters-will-open-from-15-march-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-79320-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Char Dham Yatra 2023: पंजीकरण के लिए 21 या 22 फरवरी को ऑनलाइन, 15 मार्च से खुलेंगे ऑफलाइन काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Char Dham Yatra 2023: पंजीकरण के लिए 21 या 22 फरवरी को ऑनलाइन, 15 मार्च से खुलेंगे ऑफलाइन काउंटर
Thu, 16 Feb 2023 05:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Feb 2023 05:56 PM IST
सार
27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया को खुलते हैं। इस बार अक्षय तृतीया का पर्व 22 अप्रैल को आ रहा है। वहीं 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि होगी।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
चारधाम यात्रा अब शुरू ही होने वाली है। 21 या 22 फरवरी को अधिकृत वेबसाइट पर पंजीकरण की सुविधा शुरू करने की तैयारी की जा रही है। वहीं 15 मार्च से ऑफलाइन पंजीकरण के लिए काउंटर खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया को खुलते हैं। इस बार अक्षय तृतीया का पर्व 22 अप्रैल को आ रहा है। वहीं 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि होगी। ऐसे में केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित होने के बाद चारधाम यात्रा की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। सूत्रों के अनुसार 21 या 22 फरवरी को अधिकृत वेबसाइट पर पंजीकरण को खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं चारधाम यात्रा प्रशासन के ओएसडी अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि ऑफलाइन पंजीकरण के काउंटर की व्यवस्था के लिए शासन से बजट जारी कर दिया गया है। दो से चार दिनों में काउंटर के निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 मार्च से ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम की तिथि तय होने के बाद 21 या 22 फरवरी को अधिकृत वेबसाइट को पंजीकरण के लिए खोल दिया जाएगा। ट्रांजिट कैंप में ऑफलाइन पंजीकरण के लिए पूर्व में आईएसबीटी की तरह 14 काउंटर बनाए जाएंगे।
- जसपाल सिंह चौहान, जिला पर्यटन अधिकारी