फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gangotri Dham Kapat Doors Will be Closed Today for Winters Know Next 6 Months Worship Details Here

Char Dham Yatra 2022: शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट, अगले छह महीने यहां होगी पूजा

Wed, 26 Oct 2022 05:29 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 26 Oct 2022 05:29 PM IST
सार

Char Dham Yatra 2022 News: विजयदशमी पर्व पर गंगोत्री धाम की कपाट बंदी का समय तय किया गया था जिसके अनुसार गंगोत्री धाम के कपाट आज अन्नकूट पर्व पर 12:01 बजे पर शीतकाल के लिए बंद किए गए।
 

विज्ञापन
Gangotri Dham Kapat Doors Will be Closed Today for Winters Know Next 6 Months Worship Details Here
गंगोत्री धाम के कपाट बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगोत्री धाम के कपाट आज अन्नकूट पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस दौरान धाम में करीब दो हजार तीर्थयात्री मौजूद रहे। कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली को यात्रा गंगोत्री धाम से शीतकालीन पड़ाव मुखबा के लिए प्रस्थान कराया गया। डोली यात्रा मारकंडेय पुरी स्थित चंडी देवी मंदिर में विश्राम के बाद गुरुवार को मुखबा पहुंचेगी। 

विज्ञापन


Bhai Dooj: इस बार दो दिन मना सकेंगे भाई दूज, 26 और 27 अक्तूबर को ये है भाई को तिलक करने का शुभ मुहूर्त
विज्ञापन


श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष रावल हरीश सेमवाल ने बताया कि विजयदशमी पर्व पर गंगोत्री धाम की कपाट बंदी का समय तय किया गया था जिसके अनुसार गंगोत्री धाम के कपाट बुधवार आज अन्नकूट पर्व पर 12:01 बजे पर शीतकाल के लिए बंद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Char Dham Yatra 2022: कल बंद होंगे केदारनाथ के कपाट, विधि विधान के साथ सभामंडप में विराजमान हुई बाबा की डोली


धाम से मां गंगा की उत्सव डोली यात्रा को 12:05 बजे अपने शीतकालीन पड़ाव मुखबा (मुखीमठ) के लिए रवाना किया गया। शीतकाल के छह माह मां गंगा की उत्सव डोली मुखबा स्थित मंदिर में विराजमान रहेगी। 

इस बार 25 अक्तूबर तक पहुंचे इतने तीर्थयात्री

गंगोत्री   -  624451
यमुनोत्री  - 485635

शीतकाल में धामों में रहने वालों का होगा पूरा ब्योरा

इस बार पुलिस शीतकाल के दौरान धामों में रहने वालों की पूरी जानकारी अपने पास रखेगी। इसके लिए रजिस्टर तैयार किए गए हैं। धामों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मी भी रवाना किए गए हैं। शीतकाल के दौरान 28 से अधिक पुलिस कर्मी धामों में तैनात रहेंगे। पुलिसकर्मियों के लिए अलाव, राशन, मेडिकल किट आदि की भी व्यवस्था की गई है। सीओ अनुज कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उक्त पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश जारी किए।

कल बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

यमुनोत्री धाम के कपाट गुरुवार को भैयादूज पर 12:09 बजे सर्व सिद्धि योग और अभिजीत मुहूर्त में बंद किए जाएंगे। मां यमुना की डोली अपने शीतकालीन पड़ाव खरसाली के लिए प्रस्थान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed