फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Char dham yatra 2021: yamunotri dham doors will open on today on Akshaya Tritiya

चारधाम यात्रा 2021 : अक्षय तृतीया पर विधि विधान से खुले यमुनोत्री धाम के कपाट, सबसे पहले प्रधानमंत्री की ओर से हुई पूजा

Fri, 14 May 2021 03:59 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बड़कोट (उत्तरकाशी)
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बड़कोट (उत्तरकाशी) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 14 May 2021 03:59 PM IST
सार

मां यमुना के भाई समेश्वर देवता (शनि महाराज) की डोली भी उन्हें विदा करने यमुनोत्री तक गई। अभिजित मुहूर्त में दोपहर 12.15 बजे विशेष पूजा अर्चना और विधि विधान के साथ यमुनोत्री मंदिर के कपाट खोल दिए गए।

विज्ञापन
Char dham yatra 2021: yamunotri dham doors will open on today on Akshaya Tritiya
यमुना की उत्सव मूर्ति को डोली यात्रा के साथ खरसाली से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना किया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर आज यमुनोत्री धाम के कपाट विधि विधान से खोल दिए गए। धाम में सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पूजा करवाई गई। प्रधानमंत्री द्वारा 11 सौ एक रुपये मंदिर समिति के खाते में भिजवाए गए हैं।

विज्ञापन


यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष राजस्वरूप उनियाल एवं सचिव सुरेश उनियाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह आठ बजे मां यमुना की उत्सव मूर्ति को डोली यात्रा के साथ खरसाली से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन


चारधाम यात्रा 2021: पहली बार अलग-अलग दिन खुलेंगे गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट, ये है वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


मां यमुना के भाई समेश्वर देवता (शनि महाराज) की डोली भी उन्हें विदा करने यमुनोत्री तक गई। अभिजित मुहूर्त में दोपहर 12.15 बजे विशेष पूजा अर्चना और विधि विधान के साथ यमुनोत्री मंदिर के कपाट खोल दिए गए। उन्होंने बताया कि कोविड महामारी को देखते हुए इस बार कपाटोद्घाटन में पुजारी, तीर्थ पुरोहित एवं पलगीर समेत कुल 25 लोग शामिल हुए। इन सभी लोगों की कोरोना जांच कराई गई है।

चारधाम यात्रा 2021: केदारनाथ के लिए हेली सेवा की बुकिंग करने वाले 11 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों को वापस मिलेगा टिकट का पैसा

यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने पर दीं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कोविड के दृष्टिगत इस बार चारधाम यात्रा पर यात्रियों को जाने की अनुमति नहीं दी गई है। मुख्यमंत्री ने घर पर ही रहकर पूजा-अर्चना करने की अपील की है।

ऑनलाइन चारधाम के दर्शन कराएगी उत्तराखंड सरकार

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले और देश दुनिया के तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार की ओर से इस साल चारधाम यात्रा को स्थगित किया गया है।

ऐसे में संकट के इस समय श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए भक्तों के लिए सरकार चारधाम के वर्चुअल दर्शन कराने की तैयारी कर रही है। जिससे घर बैठे लोग चारधाम के दर्शन कर सकेंगे। इस संबंध में पर्यटन मंत्री  सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के साथ भी चर्चा की। 

यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ के वर्चुअल दर्शन की व्यवस्था करने से चारों धामों के दर्शन के इच्छुक श्रद्धालु मंदिर के गर्भगृह को छोड़कर बाकी मंदिर परिसर के ऑनलाइन दर्शन और ऑडियो के माध्यम से पूजा अर्चना कर सकेंगे। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम देवस्थानम बोर्ड के सीईओ रविनाथ रमन को ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि देश-विदेश के तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से चारधाम को स्थगित करने का फैसला लिया है। श्रद्धालुओं की भावना का आदर करते हुए चारधाम के वर्चुअल दर्शन करने के लिए व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे कोरोनाकाल में घर पर सुरक्षित रहकर तीर्थयात्री चारधाम के वर्चुअल दर्शन करने के साथ पूजा-पाठ और भोग लगाने के साथ आरती भी कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed