फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2021: Kedarnath Dham Helicopter Booking ticket Money will return to Pilgrims

चारधाम यात्रा 2021: केदारनाथ के लिए हेली सेवा की बुकिंग करने वाले 11 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों को वापस मिलेगा टिकट का पैसा

Tue, 11 May 2021 08:26 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 11 May 2021 08:26 PM IST
सार

जीएमवीएन के एमडी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि प्रोसेसिंग शुल्क के 200 रुपये कम करके सभी के बैंक खाते में बुकिंग की रकम वापस कर दी जाएगी। 
 

विज्ञापन
Chardham Yatra 2021: Kedarnath Dham Helicopter Booking ticket Money will return to Pilgrims
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच उत्तराखंड में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने चारधाम यात्रा स्थगित करने का निर्णय लिया था। इसके बाद जिन यात्रियों ने केदारनाथ हेली सेवा के लिए एडवांस बुकिंग कराई थी, उन्हें अब बुकिंग राशि लौटाने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने जीएमवीएन को तीर्थयात्रियों को टिकट की धनराशि लौटाने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में जीएमवीएन ने देहरादून के राजपुर रोड स्थित यस बैंक के शाखा प्रबंधक को पत्र लिखकर तीर्थयात्रियों की धनराशि हस्तांतरित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


जावलकर ने कहा कि चारधाम यात्रा सदैव से ही देश-विदेश के लाखों तीर्थयात्रियों को उत्तराखंड की ओर आकर्षित करती रही है। हालांकि कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण फैलने के खतरे और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार की ओर से इस साल चारधाम यात्रा को स्थगित करने का फैसला लिया गया है। देश-विदेश के तीर्थयात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 17 मई से संचालित की जाने वाली हेली सेवा के लिए दो अप्रैल से जीएमवीएन की वेबसाइट के माध्यम से टिकटों की अग्रिम ऑनलाइन बुकिंग शुरू की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके लिए कई तीर्थयात्रियों की ओर से ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग की गई थी। जीएमवीएन के प्रबंध निदेशक आशीष चैहान ने बताया कि बुकिंग की धनराशि हेली ऑपरेटर्स की ओर से जीएमवीएन द्वारा ली जाती है, जो कि जीएमवीएन के यस बैंक लिमिटेड द्वारा संचालित खाते में हस्तांतरित होती है। आज यस बैंक को 200 रुपये की प्रॉसेसिंग फीस छोड़कर बाकी धनराशि यात्रियों के बैंक खातों में जमा करने के निर्देश दे दिए गए हैं। अब तक 11 हजार से अधिक यात्रियों ने हेली सेवा की बुकिंग की थी। इस फैसले से देश-विदेश के हजारों तीर्थयात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

इस दिन खुलेंगे चारों धामों के कपाट

बता दें कि यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर 14 मई को दिन में 12.15 बजे और गंगोत्री धाम के कपाट इस बार 15 प्रात: 7.31 बजे खुलेंगे। जबकि केदारनाथ के कपाट 17 मई को सुबह 5 बजे और बदरीनाथ धाम के कपाट 18 मई प्रात: 4.15 बजे खुलेंगे।

सांकेतिक रूप में खुलेंगे चारों धामों के कपाट
चारधामों के कपाट निर्धारित तिथियों पर सांकेतिक रूप से खुलेंगे। गढ़वाल आयुक्त और उत्तराखंड देवस्थानम बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने कहा कि धामों में पूजा परंपरा से जुड़े तीर्थ पुरोहित और हक-हकूकधारियों को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखाने के बाद ही जाने की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed