फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   char dham yatra 2021: lord kedarnath doli departure for kedarnath dham today

चारधाम यात्रा 2021 : भगवान केदारनाथ की चल उत्सव विग्रह डोली धाम के लिए रवाना, 17 मई को खुलने हैं कपाट

Fri, 14 May 2021 11:56 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 14 May 2021 11:56 AM IST
सार

कोरोना संक्रमण के चलते पैदा हुई परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने 13 मई की शाम 5 बजे से 15 मई तक डोली के धाम पहुंचने तक धारा 144 लागू की है।

विज्ञापन
char dham yatra 2021: lord kedarnath doli departure for kedarnath dham today
केदारनाथ की चल उत्सव विग्रह डोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवान केदारनाथ की चल उत्सव विग्रह डोली शुक्रवार को धारा 144 के बीच ऊखीमठ में पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर परिसर से अपने धाम के लिए रवाना हो गई है। इस दौरान डोली के धाम पहुंचने के साथ ही धारा 144 स्वत: समाप्त हो जाएगी।

विज्ञापन


डोली के साथ 28 लोगों का दल धाम जा रहा है। इसी तरह मां गंगा की डोली यात्रा उत्तरकाशी में मुखबा से शुक्रवार पूर्वाह्न 11:45 बजे भैरोंघाटी के लिए रवाना हो गई है। 15 मई को सुबह 7.30 बजे गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे। 
विज्ञापन


चारधाम यात्रा 2021 : अक्षय तृतीय पर आज विधि विधान से खोले जाएंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, सबसे पहले प्रधानमंत्री की ओर से होगी पूजा
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के चलते पैदा हुई परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने 13 मई की शाम 5 बजे से 15 मई तक डोली के धाम पहुंचने तक धारा 144 लागू की है। उप जिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि ओंकारेश्वर मंदिर में होने वाली भैरवनाथ पूजा के दौरान 20 मीटर के दायरे में अन्य लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।

साथ ही बाबा केदार की डोली के अपने धाम केदारनाथ प्रस्थान के दौरान सीमित लोगों के अलावा अन्य के प्रवेश पर 50 मीटर के दायरे में प्रतिबंध है। उन्होंने बताया कि केदारनाथ के लिए प्रशासन द्वारा देवस्थानम बोर्ड के 14 अधिकारी/कर्मचारी व 14 हक-हकूकधारियों को अनुमति दी गई है।


हक-हकूकधारी केदारनाथ डोली पहुंचाने के बाद वापस आ जाएंगे। भारत व राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत सभी धार्मिक गतिविधियों का संपादन किया जाएगा। बताया कि धार्मिक आस्था के साथ कोरोना से बचाव के लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

20 कर्मचारी रोटेशन में देंगे ड्यूटी

देवस्थानम बोर्ड के कार्याधिकारी एनपी जमलोकी ने बताया कि कपाटोद्घाटन के बाद पूरे यात्राकाल में 20-20 कर्मचारी केदारनाथ में रोटेशन के तहत ड्यूटी देंगे। बताया कि कोरोना के चलते यात्रा स्थगित होने के कारण धाम में प्रतिदिन इन कर्मियों के द्वारा पूजा-अर्चना की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed