फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Char Dham Yatra 2021: Kedarnath Heli services to be expanded, preparing to start booking tickets online

केदारनाथ धाम: हेली सेवाओं का होगा विस्तार, टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू करने की तैयारी

Thu, 18 Mar 2021 02:50 AM IST
अलका त्यागी भूपेंद्र राणा, अमर उजाला, देहरादून
भूपेंद्र राणा, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 18 Mar 2021 02:50 AM IST
सार

  • एक अप्रैल से टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू करने की तैयारी
  • उत्तराखंड सिविल एविएशन अथॉरिटी ने सीएम के अनुमोदन के लिए भेजा प्रस्ताव

विज्ञापन
Char Dham Yatra 2021: Kedarnath Heli services to be expanded, preparing to start booking tickets online
केदारनाथ हेली सेवा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में आगामी चारधाम यात्रा के लिए केदारनाथ हेली सेवाओं का विस्तार करने की योजना बनाई जा रही है। वहीं, एक अप्रैल से केदारनाथ हेली सेवा के लिए टिकटों की बुकिंग ऑनलाइन शुरू करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए उत्तराखंड सिविल एविएशन अथॉरिटी ने मुख्यमंत्री की अनुमति के लिए प्रस्ताव भेजा है।

विज्ञापन


इस बार केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के लिए यात्रा मई से शुरू हो जाएगी। केदारनाथ धाम के लिए अभी फाटा, सिरसी, गुप्तकाशी से हेली सेवाएं संचालित होती हैं। इस बार उत्तराखंड सिविल एविएशन अथॉरिटी को हेली सेवाओं के लिए टेंडर प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा। पिछले साल नौ एविएशन कंपनियों के साथ केदारनाथ हेली सेवाओं के लिए आगामी तीन सालों के लिए टेंडर किया गया।
विज्ञापन


चारधाम यात्रा पर देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए इस साल हेली सेवा का विस्तार कर गौचर, चिन्यालीसौड़, पिथौरागढ़ से शुरू करने की तैयारी है। एक अप्रैल से हेली टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री से अनुमति लेने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। सीएम का अनुमोदन मिलने पर देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं को ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकटों में पारदर्शिता और सुरक्षा की ऑनलाइन होगी निगरानी
यात्रा सीजन के दौरान हेली सेवा की टिकटों की बुकिंग को लेकर शिकायतें मिलती हैं। इस बार उत्तराखंड सिविल एविएशन अथॉरिटी की ओर से टिकट बुकिंग में पारदर्शिता और सुरक्षा निगरानी के लिए ऑनलाइन सिस्टम विकसित किया जा रहा है। इससे फाटा, सिरसी, गुप्तकाशी से संचालित होने वाले वालीं हेली सेवाओं पर अथॉरिटी के मुख्यालय से सीधे निगरानी रखी जाएगी।

पिछले साल कोविड से देर से संचालित हुई हेली सेवा

कोविड महामारी के कारण पिछले साल चारधाम यात्रा पूरी तरह से प्रभावित रही। चारों धामों के कपाट खुलने के बाद श्रद्धालुओं को दर्शन करने की अनुमति नहीं थी। सरकार ने एक जुलाई 2020 से प्रदेश के लोगों को चारधाम यात्रा की अनुमति दी थी। जबकि 25 जुलाई 2020 को राज्य के बाहर के श्रद्धालुओं को भी आरटीपीसीआर जांच की कोविड नेगेटिव रिपोर्ट के साथ सशर्त अनुमति दी थी। लेकिन हेली सेवाओं को अनुमति नहीं मिल पाई थी। अक्तूबर के बाद कोविड नियमों का पालन करते हुए केदारनाथ हेली सेवा का संचालन किया गया।


केदारनाथ हेली सेवा के लिए टिकटों की बुकिंग एक अप्रैल से शुरू करने की प्रक्रिया चल रही है। हेली सेवाओं का विस्तार करने के लिए एविएशन कंपनियों के साथ शीघ्र ही बैठक की जाएगी। जिसमें यह तय किया जाएगा कि कौन सी एविएशन कंपनी सेवाएं देने को तैयार है।
-आशीष चौहान, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उत्तराखंड सिविल एविएशन अथॉरिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed