चारधाम यात्रा 2020: बिना पास के नहीं जा पाएंगे चारधाम, यहां करना होगा ऑनलाइन अप्लाई
- देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा जरूरी
- यात्रा पर जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए बनाई हेल्प डेस्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के भीतर ही चारधाम यात्रा संचालित करने का निर्णय लिया है, लेकिन बिना पास के कोई भी व्यक्ति चारधाम के दर्शन करने नहीं जा पाएगा। इसके लिए देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट पर पंजीकरण कर ई-पास बनवाना अनिवार्य होगा। इसके बाद ही दर्शन की अनुमति होगी।
एक जुलाई से पूरे प्रदेश के लोग चारधाम के दर्शन करने जा सकते हैं। यात्रा पर जाने से पहले उन्हें ऑनलाइन पास बनवाना होगा। देवस्थानम बोर्ड की https://badrinath-kedarnath.gov.in पर पंजीकरण करने के बाद ई-पास जारी किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: चारधाम यात्रा 2020: एक जुलाई से शुरू होने वाली यात्रा के लिए जारी हुई गाइडलाइन, ये रहेंगे नियम
हेल्प डेस्क के नंबर
पंजीकरण में व्यक्ति को स्वयं सत्यापन करने के साथ यात्रा शुरू करने की तारीख, निवास स्थान का पता, फोटो आईडी अपलोड करना जरूरी होगा। यात्रा के दौरान ई-पास के साथ अपलोड किए गए फोटो आईडी साथ में रखनी होगी।
यात्रियों की सुविधा के लिए बोर्ड ने एक हेल्प डेस्क भी बनाई है। हेल्प डेस्क के नंबर 7060728843, 9758133933 पर संपर्क कर सकते हैं।
82 श्रद्धालु कर चुके बाबा केदार के दर्शन
लॉकडाउन के बीच बीते 12 जून से अभी तक 82 श्रद्धालु केदारनाथ पहुंच चुके हैं। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर से ही बाबा के दर्शन किए। कोरोना संक्रमण के कारण इस वर्ष चारधाम यात्रा का संचालन नहीं हो रहा है।
भले ही प्रदेश सरकार द्वारा बीते 8 जून को स्थानीय स्तर पर यात्रा संचालन की अनुमति दी गई थी। धाम जाने वालों के लिए पास अनिवार्य किया गया है। तहसील प्रशासन से जारी पास के आधार पर अभी तक 82 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं, जिसमें 70 पुरुष, 9 महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं।