फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Char dham yatra 2020 latest update today: 50 Thousand Pilgrims Visited Kedarnath Dham

Char Dham Yatra 2020: केदारनाथ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 50 हजार के पार

Sun, 18 Oct 2020 10:30 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 18 Oct 2020 10:30 PM IST
सार

  • प्रतिदिन दो से ढाई हजार यात्री पहुंच रहे धाम 

विज्ञापन
Char dham yatra 2020 latest update today: 50 Thousand Pilgrims Visited Kedarnath Dham
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ में दर्शनार्थियों का आंकड़ा 50 हजार पार हो गया है। इस माह अभी तक प्रतिदिन दो से ढाई हजार यात्री धाम पहुंच रहे हैं, जिससे वहां रौनक बनी हुई है। रविवार को केदारनाथ में 2444 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया।  जबकि 12 जून से 18 अक्तूबर तक कुल 50504 यात्री दर्शन कर चुके हैं।

विज्ञापन


कोरोना काल में सीमित धार्मिक गतिविधियों के बीच 29 अप्रैल को केदारनाथ के कपाट खोले गए थे, लेकिन यात्रा संचालन नहीं होने से लगभग सवा माह तक धाम में सन्नाटा पसरा रहा। 12 जून से प्रदेश सरकार द्वारा जिला स्तर पर यात्रा शुरू कर गई। जबकि एक जुलाई से यात्रा का संचालन प्रदेश स्तर पर किया गया।
विज्ञापन


इससे धाम में प्रतिदिन श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। जुलाई व अगस्त माह में बरसात व पैदल मार्ग अवरुद्ध होने के बाद भी यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

18 दिनों में 39912 यात्री पहुंचे धाम

दूसरी तरफ बीते दो अक्तूबर से राष्ट्रीय स्तर पर यात्रा खुलने के बाद से केदारनाथ में प्रतिदिन दो से ढाई हजार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया कि अक्तूबर के 18 दिनों में ही धाम में 39912 यात्री पहुंच चुके हैं।

यात्रा के बढ़ने से केदारनाथ व पैदल मार्ग के पड़ावों पर रौनक बढ़ गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कपाट बंद होने तक दर्शनार्थियों का आंकड़ा एक लाख से अधिक पहुंच सकता है। वहीं केदारनाथ धाम के मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग ने तीर्थयात्रियों से कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क पहनने के साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed