{"_id":"5b54a51f4f1c1b4f748b641f","slug":"char-dham-yatra-2018-condition-of-highways","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा 2018: यमुनोत्री हाईवे शनिवार रात से बंद, बदरीनाथ मार्ग 10 घंटे बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा 2018: यमुनोत्री हाईवे शनिवार रात से बंद, बदरीनाथ मार्ग 10 घंटे बंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़वाल
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
badrinath highway
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसूनी बारिश चार धाम यात्रा मार्गों पर भारी पड़ी है। उत्तरकाशी जिले में ओजरी-डबरकोट में भूस्खलन होने से यमुनोत्री हाईवे शनिवार रात से बंद पड़ा है। पहाड़ी से लगातार मलबा-पत्थर गिरने से हाईवे को नहीं खोला जा सका है। गंगोत्री हाईवे भी हेल्गूगाड़ के पास हुए भूस्खलन के कारण घंटों तक बाधित रहा।
उधर, चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में बोल्डर और मलबा आने से करीब दस घंटे तक अवरुद्ध रहा। शनिवार रात भारी बारिश से करीब ग्यारह बजे हाईवे अवरुद्ध हो गया था, जो रविवार सुबह नौ बजे खुल पाया। इस दौरान बदरीनाथ दर्शन को जा रहे करीब 640 तीर्थयात्री भी बीच में फंसे रहे।
जोशीमठ-मलारी अभी भी हाईवे सेना और आईटीबीपी के भारी वाहनों के लिए नहीं खुल पाया है। हालांकि बीआरओ ने छोटे वाहनों की तमक नाले में क्षतिग्रस्त मोटर पुल से ही आवाजाही शुरू करा दी है। यहां हाईवे का करीब बीस मीटर हिस्सा अभी भी मलबा और बोल्डर से पटा है।
विज्ञापन
चमोली में मोटर पुल क्षतिग्रस्त, पांच गांव कटे
पहाड़ में लगातार बारिश का कहर जारी है। भारी के बाद हुए भारी भूस्खलन से चमोली जिले की निजमुला घाटी में एक मोटर पुल क्षतिग्रस्त हो गया। इससे घाटी के पांच गांवों का देश-दुनिया से संपर्क कट गया है। सूचना के मुताबिक रविवार शाम पहाड़ी में भूस्खलन होने से पुल पर भारी मात्रा में मलबा आ गया। इससे पुल का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मलबा आने के कारण सड़क पर भी बंद हो गई। इससे निजमुला घाटी के गौना, पगना, पाना, ईराणी समेत पांच गांवों का संपर्क देश-दुनिया से कट गया। देर रात तक सड़क से मलबा हटाने और यातायात सुचारू करने का काम नहीं शुरू हो सका है। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।