फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   char dham yatra 2018 condition of highways

चारधाम यात्रा 2018: यमुनोत्री हाईवे शनिवार रात से बंद, बदरीनाथ मार्ग 10 घंटे बंद 

Mon, 23 Jul 2018 10:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़वाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़वाल Updated Mon, 23 Jul 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
char dham yatra 2018 condition of highways
badrinath highway
मानसूनी बारिश चार धाम यात्रा मार्गों पर भारी पड़ी है। उत्तरकाशी जिले में ओजरी-डबरकोट में भूस्खलन होने से यमुनोत्री हाईवे शनिवार रात से बंद पड़ा है। पहाड़ी से लगातार मलबा-पत्थर गिरने से हाईवे को नहीं खोला जा सका है। गंगोत्री हाईवे भी हेल्गूगाड़ के पास हुए भूस्खलन के कारण घंटों तक बाधित रहा। 
विज्ञापन


उधर, चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में बोल्डर और मलबा आने से करीब दस घंटे तक अवरुद्ध रहा। शनिवार रात भारी बारिश से करीब ग्यारह बजे हाईवे अवरुद्ध हो गया था, जो रविवार सुबह नौ बजे खुल पाया। इस दौरान बदरीनाथ दर्शन को जा रहे करीब 640 तीर्थयात्री भी बीच में फंसे रहे।
विज्ञापन


जोशीमठ-मलारी अभी भी हाईवे सेना और आईटीबीपी के भारी वाहनों के लिए नहीं खुल पाया है। हालांकि बीआरओ ने छोटे वाहनों की तमक नाले में क्षतिग्रस्त मोटर पुल से ही आवाजाही शुरू करा दी है। यहां हाईवे का करीब बीस मीटर हिस्सा अभी भी मलबा और बोल्डर से पटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चमोली में मोटर पुल क्षतिग्रस्त, पांच गांव कटे
पहाड़ में लगातार बारिश का कहर जारी है। भारी के बाद हुए भारी भूस्खलन से चमोली जिले की निजमुला घाटी में एक मोटर पुल क्षतिग्रस्त हो गया। इससे घाटी के पांच गांवों का देश-दुनिया से संपर्क कट गया है। सूचना के मुताबिक रविवार शाम पहाड़ी में भूस्खलन होने से पुल पर भारी मात्रा में मलबा आ गया। इससे पुल का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मलबा आने के कारण सड़क पर भी बंद हो गई। इससे निजमुला घाटी के गौना, पगना, पाना, ईराणी समेत पांच गांवों का संपर्क देश-दुनिया से कट गया। देर रात तक सड़क से मलबा हटाने और यातायात सुचारू करने का काम नहीं शुरू हो सका है। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed