फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Char Dham pilgrims to receive Health Shield real time monitoring to be conducted via the E-Health Dham portal

Dehradun : चारधाम यात्रियों को मिलेगा स्वास्थ्य कवच, ई-स्वास्थ्य धाम पोर्टल के जरिए होगी रियल टाइम मॉनीटरिंग

Tue, 17 Mar 2026 05:49 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 17 Mar 2026 05:49 AM IST
सार

चारधाम यात्रा में आने वाले तीर्थयात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए राज्य सरकार ने विशेष प्रबंध किए हैं। इस बार यात्रा पर आने वाले प्रत्येक तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य की ई-स्वास्थ्य धाम पोर्टल पर रियल टाइम मॉनीटरिंग की जाएगी। 

विज्ञापन
Char Dham pilgrims to receive Health Shield real time monitoring to be conducted via the E-Health Dham portal
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा में आने वाले तीर्थयात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए राज्य सरकार ने विशेष प्रबंध किए हैं। इस बार यात्रा पर आने वाले प्रत्येक तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य की ई-स्वास्थ्य धाम पोर्टल पर रियल टाइम मॉनीटरिंग की जाएगी। 

विज्ञापन


आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए 177 एंबुलेंस का बेड़ा यात्रा रूट पर तैनात रहेगा। इसके साथ ही आपात स्थिति में हेली एंबुलेंस की सुविधा रहेगी। इसके अलावा यात्रा मार्गों, मुख्य पड़ावों व चारधामों की स्थायी व अस्थायी चिकित्सा इकाइयों में अनुभवी डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टॉफ भी तैनात रहेगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया, स्वस्थ व सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए राज्य सरकार विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। यात्रा मार्गों, मुख्य पड़ावों व चारधामों में चिकित्सा इकाइयों में सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद की जाएगी। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए। 
विज्ञापन


यात्रा पर आने वाले प्रत्येक तीर्थयात्री के स्वास्थ्य की ‘ई-स्वास्थ्य धाम’ पोर्टल पर रीयल-टाइम मॉनीटरिंग की जाएगी। यात्रा के दौरान टिहरी में एक वोट एंबुलेंस व एक हेली एंबुलेंस क्रियाशील रहेगी, जिसका संचालन एम्स ऋषिकेश के माध्यम से किया जाएगा। यात्रा मार्गों पर एंबुलेंस का न्यूनतम रिस्पांस टाइम रहेगा, जिससे तीर्थयात्रियों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि यात्रा मार्गों पर 25 मेडिकल रिलीफ पोस्ट व 33 हेल्थ स्क्रीनिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर श्रद्धालुओं को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच की जाएगी और उन्हें उचित उपचार भी दिया जाएगा। यात्रा के दौरान 16 विशेषज्ञ चिकित्सक, 46 मेडिकल आफिसर व 85 पैरामेडिकल स्टाॅफ 15 दिन के रोस्टर के आधार तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा 100 स्वास्थ्य मित्रों की भी यात्रा मार्गों पर तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed