{"_id":"5ea40c278ebc3e905107122d","slug":"char-dham-2020-maa-ganga-doli-departure-for-gangotri-dham","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा 2020: मुखबा से रवाना हुई मां गंगा की डोली, रविवार को खुलेंगे कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा 2020: मुखबा से रवाना हुई मां गंगा की डोली, रविवार को खुलेंगे कपाट
Sat, 25 Apr 2020 10:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 25 Apr 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
मां गंगा की डोली गंगोत्री धाम के लिए रवाना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी जिले के मुखबा गांव से मां गंगा की डोली गंगोत्री धाम के लिए रवाना हो गई। रीति-रिवाजों के दौरान लॉकडाउन के नियमों का भी पूरा ख्याल रखा गया।
विज्ञापन
आज शनिवार को मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखीमठ (मुखबा) से गंगा की डोली गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। मां गंगा की डोली आज रात्रि भैरव मंदिर (भैरवघाटी) में विश्राम करेगी व 26 अप्रैल को सुबह गंगोत्री धाम पहुंचेगी।
विज्ञापन
जहां गंगा पूजन एवं विशेष पूजा अर्चना के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रोहिणी अमृत योग की शुभ बेला पर दोपहर 12:35 बजे सादगीपूर्ण ढंग से गंगोत्री धाम के कपाट दर्शनाथ के लिए खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
वैश्विक महामारी कोविड-19 व देशव्यापी लॉकडाउन के चलते इस बार मां गंगा की डोली को उप जिलाधिकारी भटवाड़ी देवेंद्र सिंह नेगी की मौजूदगी में सिर्फ तीर्थ पुरोहितों द्वारा ही रवाना किया गया। कोई भी तीर्थ यात्री, श्रद्धालु मौजूद नहीं था। इस अवसर पर मुखबा गांव व तीर्थ पुरोहितों द्वारा सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंस) का पूर्ण अनुपालन किया गया ।
सीएमओ डॉ. डीपी जोशी, सीओ कमल पंवार, मन्दिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल, मंदिर समिति के पदाधिकारी व तीर्थ पुरोहित मौजूद थे।