Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chaos in Mussoorie due to fire in grass and bushes Uttarakhand News in hindi

Mussoorie: लंढौर साउथ रोड के पास घास, झाड़ियों में आग लगने से मची अफरा तफरी, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Mon, 15 Apr 2024 10:47 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 15 Apr 2024 10:47 AM IST
सार

राजमण्डी के पास अचानक झाड़ियों, घास पर आग लग गई, जिससे आसपास की  बस्ती में हड़कंप मच गया। आग लगने की घटना पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और आग बुझाने में जुट गए।

विज्ञापन
Chaos in Mussoorie due to fire in grass and bushes Uttarakhand News in hindi
मसूरी में घास झाड़ियों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मसूरी शहर के लंढौर साउथ रोड के नीचे घास, झाड़ियों में आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। आग लगने की घटना पर स्थानीय लोग एकत्र हो गए और बुझाने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


लंढौर साउथ रोड़ के नीचे राजमण्डी के पास अचानक झाड़ियों, घास पर आग लग गई, जिससे आसपास की  बस्ती में हड़कंप मच गया। आग लगने की घटना पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन


कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। आग की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड भी पहुंची लेकिन साउथ रोड में सड़क पर खड़े वाहनों के चलते घटना स्थल तक पहुंचने में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। तब तक आग पर स्थानीय लोगों ने काबू पा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश में इस बार ज्यादा भड़क रही जंगल की आग, पिछले साल की तुलना में 89 अधिक मामले आए सामने

आग की घटना से कोई जनहानि नही हुई।  फायर अधिकारी धीरज तड़ियाल ने बताया कि सम्भवतः किसी ने बीड़ी सिगरेट पीकर सड़क के नीचे फेंक दी, जिससे घास, झाड़ी में आग लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed