फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Forest fires are raging more in the Uttarakhand this time

Uttarakhand: प्रदेश में इस बार ज्यादा भड़क रही जंगल की आग, पिछले साल की तुलना में 89 अधिक मामले आए सामने

Sun, 14 Apr 2024 03:34 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 14 Apr 2024 03:34 PM IST
सार

तमाम क्षेत्रों में सिविल क्षेत्र से आरक्षित वन क्षेत्र में आग पहुंच रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि विभाग की ओर से जंगलों की आग बुझाने के लिए सूचना मिलते ही विभाग की टीम को मौके पर भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
Forest fires are raging more in the Uttarakhand this time
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में इस बार जंगल की आग ज्यादा भड़क रही है। पिछले साल 2023 में 12 अप्रैल तक वनाग्नि की 156 घटनाएं हुई थीं, जिससे 214 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ था, जबकि इस साल अब तक 245 घटनाओं में 256 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हो चुका है।

विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारी इस बार जंगलों के ज्यादा सुलगने की वजह तापमान में वृद्धि और आड़ा फुकान (खरपतवार जलाना) को मान रहे हैं। उनका कहना है कि तमाम क्षेत्रों में सिविल क्षेत्र से आरक्षित वन क्षेत्र में आग पहुंच रही है। जंगलों में आग की एक अन्य वजह शहद के लिए जंगलों में जाकर मधुमक्खी का छत्ता काटना है।

विज्ञापन

जंगलों से लगे आसपास के गांवों के लोग जंगलों में जाकर मधुमक्खी का छत्ता काटते हैं। इसके लिए आग जलाकर छत्ते पर धुआं लगाया जाता है। छत्ता काटने के लिए जलाई गई आग जंगल में छोड़ने से जंगल में आग भड़क जाती है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि विभाग की ओर से जंगलों की आग बुझाने के लिए सूचना मिलते ही विभाग की टीम को मौके पर भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में 25 जगह धधके जंगल

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में जंगल में आग की 25 घटनाएं सामने आई हैं। वन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, गढ़वाल में 16 और कुमाऊं में सात जगह आग की घटनाएं हुईं, जबकि दो घटनाएं वन्य जीव क्षेत्र की हैं। जिससे 25 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, गढ़वाल मंडल में बदरीनाथ वन प्रभाग क्षेत्र में सबसे अधिक 14 घटनाएं हुई हैं। वहीं, राजाजी टाइगर रिजर्व में आग की दो घटनाएं दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें...Yogi Adityanath: श्रीनगर के बाद रुड़की में चुनाव प्रचार को धार देने पहुंचे सीएम योगी, जनता से मांगे पांचों कमल

प्रदेश में एक नवंबर 2023 से 12 अप्रैल 2024 तक वनाग्नि के मामले

वर्ष             घटनाएं             प्रभावित क्षेत्र हेक्टेयर में

2022             446             593.19

2023             156             214.2

2024             245             256.57



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed