फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chanted by singing Jaunsari song

जौनसारी गीत गाकर मचाया धमाल

Mon, 15 Mar 2021 01:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Chanted by singing Jaunsari song
साहिया। स्वतंत्रता सेनानी जौनसार बाबर मेला समिति साहिया की ओर से आयोजित तीन दिवसीय मेले के आखिरी दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रही। इसमें जौनसार बाबर जनजातीय क्षेत्र के गायक सचिन वर्मा ने कोदों का कुधुवा चवाईया को साग, उडदी डुगूटिय मेरी और गायिका ममता आर्य ने मेरे देखिणो माईतो रो गांव और पात पानो रा ओ मेरी सगिये जौनसारी गीत गाकर जौनसारी संस्कृति को बढ़ावा दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ आम आदमी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता उमा सिसौदिया ने किया। उन्होंने कहा कि जौनसार बाबर जनजातीय क्षेत्र की संस्कृति उत्तराखंड में ही नहीं, भारत में विख्यात है, इसलिए इस संस्कृति को बचाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए। सरकार को भी क्षेत्र की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सहयोग करना चाहिए। मेला समिति के अध्यक्ष हुकम सिंह बिष्ट ने बताया कि इस बार कोरोना काल के कारण सांस्कृतिक कार्यक्रम सीमित संसाधनों के चलते कम हो पाया, लेकिन अगले वर्ष यह कार्यक्रम बडे़ स्तर पर किया जाएगा। इम मौके पर स्वतंत्रता सेनानी स्मारक समिति पंजिया के अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, पूर्व प्रधान सुभाष भाटी, दौलत भारती, मिथुन बाबा, ज्ञान सिंह राय, बलवीर सिंह राय, राहुल चौहान, बिक्रम सिंह रावत और कुंवर सिंह बिष्ट सहित कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed