फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   changing of Chief Minister bothers to Associate

मुख्यमंत्री बदलने की बात से सरकार के सहयोगी परेशान

Fri, 27 Sep 2013 10:11 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 27 Sep 2013 10:11 AM IST
विज्ञापन
changing of Chief Minister bothers to Associate

सरकार का मुखिया बदलने की चर्चाओं और उहापोह की स्थिति ने सहयोगी यूनाइडेट डेमोक्रेटिक फ्रंट की चिंताएं बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार को फ्रंट के सदस्यों की गुपचुप बैठक हुई। बैठक में तय हुआ कि कांग्रेस हाईकमान से मिलकर वे कहेंगे कि मुख्यमंत्री बदलने से पूर्व उनकी भी राय ली जाए।

विज्ञापन


पढ़ें, नहीं पूछा जा रहा है मुझेः हरीश रावत
विज्ञापन


बैठक में निर्दलीय और यूकेडी कोटे के मंत्री के साथ ही बसपा कोटे के मंत्री भी शामिल थे। हरीश दुर्गापाल इस बैठक में नहीं थे। लेकिन फोन पर फ्रंट के सदस्यों ने उन्हें बैठक में हुई चर्चाओं से अवगत कराते हुए फैसलों पर उनकी सहमति ली। बैठक कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के आवास पर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, कांग्रेस के राज में 'चोर, चोर' बने मौसेरे भाई

फ्रंट के सदस्यों का कहना है कि विकास के मुद्दे पर उन्होंने सरकार को समर्थन दिया है। जिस तरह से आए दिन मुख्यमंत्री बदलने की चर्चाएं आ रही हैं, उससे सरकार समेत बाकी मशीनरी के काम पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। अधिकारी सारा काम रोक कर बैठ जा रहे हैं। इससे विकास की गतिविधियां भी ठप हो जा रही हैं।

हाईकमान से मिलने का फैसला
फ्रंट के सदस्यों ने इस मसले पर कांग्रेस हाईकमान से मिलने का फैसला लिया है। वे मुख्यमंत्री के मसले पर कांग्रेस हाईकमान से स्थिति साफ करने का अनुरोध करेंगे। अगर मुख्यमंत्री परिवर्तन की बात होती है तो इसमें उनकी भी राय ली जानी चाहिए।


बैठक में विद्यालयी शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, शहरी विकास मंत्री प्रीतम पवार, परिवहन मंत्री सुरेंद्र राकेश, जीएमवीएन के अध्यक्ष दिनेश धनई मौजूद थे।

कांग्रेस की गतिविधियों पर फ्रंट के सदस्यों की नजर है। अपने हितों की रक्षा के लिए हमें जरूरी कदम तो उठाने ही होंगे। इसी के मद्देनजर हम साथ बैठे थे। हमारे लिए कौन बतौर मुख्यमंत्री मुफीद होगा, सहयोगी के नाते इस पर हमारी राय तो ली ही जानी चाहिए।
- दिनेश धनई, अध्यक्ष जीएमवीएन

फ्रंट ने विकास के मुद्दे पर सरकार को समर्थन दिया है। विकास ही नहीं होगा, तो सरकार में बने रहने का क्या मतलब निकलेगा। कांग्रेस को मुख्यमंत्री के मसले पर स्थिति जल्द साफ करनी चाहिए।
- प्रीतम सिंह पवार, शहरी विकास मंत्री

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed