{"_id":"e66f4833fe29708d816ff3b878c64eb6","slug":"change-in-lekhpal-and-patwari-recruitment-in-uttarakhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटवारी और लेखपाल भर्ती में हुआ बदलाव, पढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटवारी और लेखपाल भर्ती में हुआ बदलाव, पढ़ें
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
Updated Thu, 12 Nov 2015 10:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में राजस्व उप निरीक्षण (पटवारी) और लेखपाल के रिक्त पदों पर प्रशिक्षण के लिए चयन प्रक्रिया और भर्ती में शासन ने कुछ संशोधन कर दिया है।
विज्ञापन
आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर के बजाए अब 30 नवंबर कर दी गई है, जबकि शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए प्रवेश पत्र जारी करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर कर दी है। एक किमी दौड़ भी घटा दी गई है। इसमें पुरुष अभ्यर्थी को एक घंटे में 9 किलोमीटर की दौड़ लगानी होगी जबकि महिला अभ्यर्थी को 35 मिनट में 4.5 किमी दौड़ना होगा।
विज्ञापन
एडीएम वित्त दीप्ति वैश्य ने बताया कि पहले पटवारी और लेखपाल भर्ती में काफी जटिलताएं थीं, लेकिन अब शासन ने इस दिशा में काफी संशोधन किया है। उन्होंने बताया कि अपर सचिव जेपी जोशी की ओर से संशोधन का शासनादेश उनके पास आ गया है।
विज्ञापन
एडीएम दीप्ति वैश्य ने बताया कि पटवारी और लेखपाल के खाली पदों पर प्रशिक्षण के लिए चयन के लिए लिखित परीक्षा के संपादन से संबंधित सभी कार्यों के लिए उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद को परीक्षा एजेंसी नामित किया है।
उन्होंने बताया कि सुदूरवर्ती क्षेत्र के अभ्यर्थी निर्धारित आवेदन पत्र के प्रारूप पर स्वहस्त लिखित आवेदन पत्र भी प्रेषित कर सकते हैं। दीप्ति वैश्य ने बताया कि आवेदन पत्र के साथ स्वप्रमाणित प्रमाण पत्रों की प्रतियां संलग्न कर सकते हैं, लेकिन शारीरिक दक्षता की तिथि को मूल प्रमाण पत्रों की प्रतियां समिति को अवलोकित कराई जाएंगी।