फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chandigarh girl Sexually harassed by taxi driver in Dehradun Uttarakhand news in hindi

Dehradun: राजधानी में शर्मनाक घटना, चंडीगढ़ की युवती से टैक्सी चालक ने किया दुष्कर्म, जन्मदिन के लिए थी आई

Fri, 05 May 2023 03:24 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 05 May 2023 03:24 PM IST
सार

चंडीगढ़ की युवती के साथ राजधानी देहरादून में घटी घटना ने देवभूमि को शर्मसार कर दिया है। युवती अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए आई थी। शिमला बाईपास से आईएसबीटी जाने के दौरान टैक्सी चालक ने युवती से दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Chandigarh girl Sexually harassed by taxi driver in Dehradun Uttarakhand news in hindi
उत्तराखंड पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए दून आई चंडीगढ़ की एक युवती से टैक्सी चालक ने आशारोड़ी के जंगल में दुष्कर्म किया। आरोपी चालक युवती का सामान भी लूटकर ले गया। युवती रातभर जंगल में ही रही। सुबह होने पर दोस्त के घर पहुंचकर आपबीती सुनाई। क्लेमेंटटाउन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी टैक्सी चालक को सहारनपुर स्थित उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि युवती चंडीगढ़ की रहने वाली है और वहां एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। युवती ने पुलिस को बताया कि गत 30 अप्रैल को वह दून में टर्नर रोड निवासी अपने एक दोस्त के पास आई थी। दोस्त ने उसे शिमला बाईपास स्थित एक मकान में ठहराया था। गत तीन मई को युवक का जन्मदिन था। दोनों ने अन्य दोस्तों के साथ शिमला बाईपास स्थित इसी मकान में पार्टी की। पार्टी के बाद युवक रात करीब साढ़े नौ बजे युवती को शिमला बाईपास पर छोड़कर चला गया था।
विज्ञापन


युवती ने पुलिस को बताया कि शिमला बाईपास पर वह आईएसबीटी जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक टैक्सी चालक वहां पहुंचा और उसे आईएसबीटी छोड़ने की बात कही। इस पर युवती टैक्सी में बैठ गई। आरोप है कि आईएसबीटी पर चालक ने टैक्सी नहीं रोकी। युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकी देते हुए चुप बैठे रहने को कहा। इसके बाद वह टैक्सी को आशारोड़ी के जंगल में ले गया और टैक्सी में ही उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने युवती के साथ मारपीट भी की और उसका पर्स व अन्य सामान लूटकर ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: शादी तैयारियों में लगे परिजन, सुबह दूल्हा मिला गायब, बेटे के लिए थाने पहुंची मां ने सुनाई आपबीती


150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली
एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने टैक्सी चालक की गिरफ्तारी के लिए रास्तों पर लगे करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इस तरह पुलिस को टैक्सी का नंबर पता चल पाया। जिसके आधार पर टैक्सी मालिक और फिर चालक का भी पता चल गया।


आरोपी बोला-नशे में था, लड़की को अकेला देखकर दी थी लिफ्ट
एसएसपी ने बताया कि आरोपी की पहचान मनीष कुमार निवासी ग्राम खुशहालीपुर, बिहारीगढ़ सहारनपुर के रूप में हुई है। एसओजी प्रभारी मुकेश त्यागी और एसओ क्लेमेंटटाउन शिशुपाल राणा की टीम ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी ने बताया कि वह नशे में था। उसने लड़की को रात में अकेले देखकर लिफ्ट दी थी। युवती भी नशे में लग रही थी। इसी बात का फायदा उठाकर उसने युवती का दुष्कर्म किया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

लड़की के पास नहीं था मोबाइल
पुलिस का कहना है कि लड़की के पास मोबाइल नहीं था। इस बात को लेकर पुलिस भी सकते में है। शुरुआत में माना जा रहा था कि युवती का मोबाइल चालक के पास है। हालांकि, युवती के दोस्त ने भी इस बात से इन्कार किया कि उसके पास मोबाइल नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed