{"_id":"6454af0755e3d8b4cf08a8d5","slug":"groom-disappeared-from-the-house-on-the-wedding-day-kotdwar-uttarakhand-news-in-hindi-2023-05-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: शादी तैयारियों में लगे परिजन, सुबह दूल्हा मिला गायब, बेटे के लिए थाने पहुंची मां ने सुनाई आपबीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: शादी तैयारियों में लगे परिजन, सुबह दूल्हा मिला गायब, बेटे के लिए थाने पहुंची मां ने सुनाई आपबीती
Fri, 05 May 2023 01:21 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल)
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 05 May 2023 01:21 PM IST
सार
शादी के दिन दूल्हा अचानक गायब हो गया तो परिजन पहले आसपास ही ढूंढने लगे, लेकिन घंटों तक जब पता नहीं चला तो परिजन थाने पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाबर क्षेत्र के अंतर्गत नींबूचौड़ में शादी के दिन दूल्हे के गायब होने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों की ने एक महिला पर संदेह जताया है। दूल्हे की मां ने बुधवार सुबह कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उनके बेटे की शादी बिजनौर जिले के एक गांव में तय हुई है। मंगलवार शाम को न्यूतेर (अतिथि सत्कार का दिन) था। कार्यक्रम के उपरांत बाद सभी लोग सो गए थे। बुधवार सुबह जब परिजन उठे तो बेटा घर से गायब था। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है।
विज्ञापन
उन्हाेंने बताया कि बलभद्रपुर निवासी एक महिला उनके बेटे से काफी दिनों से पैसों की मांग कर रही थी। पैसा नहीं देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही थी। इसके चलते वह काफी परेशान था। उन्होंने कहा कि बेटे ने न्यूतेर के दिन ही परिजनों को यह बात बताई थी। परिजनों का आरोप है कि महिला भी अपने घर पर नहीं है। उन्हाेंने महिला पर बेटे को गायब करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
हरिद्वार की मिली है लोकेशन
मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। दूल्हे की लोकेशन हरिद्वार में मिली है। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों ने बताया कि कुछ रिश्तेदार भी दूल्हे की तलाश में हरिद्वार और संभावित स्थलों के लिए रवाना हुए हैं। - जगमोहन रमोला, एसएसआईये भी पढ़ें...Uniform Civil Code: उत्तराखंड में सभी धर्मों में महिलाओं के लिए संपत्ति का अधिकार देने की तैयारी, ये भी चर्चा