फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chandigarh Cbi Arrested Kidney racket mastermind wife from dehradun

किडनी कांड: मास्टरमाइंड अमित राउत की पत्नी को सीबीआई ने देहरादून से पकड़ा, ऐसे किया था फ्रॉड 

Mon, 10 Jun 2019 09:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 10 Jun 2019 09:27 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Cbi Arrested Kidney racket mastermind wife from dehradun
प्रतीकात्मक

कुख्यात किडनी सरगना अमित राउत की पत्नी बुलबुल कटारिया को सीबीआई चंडीगढ़ की टीम ने देहरादून से गिरफ्तार किया है। बुलबुल पर आरोप है कि उसने चंडीगढ़ सीबीआई कोर्ट में झूठे प्रमाणपत्र दाखिल किए हैं।

विज्ञापन


इस पर न्यायालय ने उसके खिलाफ सात मई को गैर जमानती वारंट जारी किए थे, जिसके बाद से वह देहरादून में छिपी हुई थी। बुलबुल की गिरफ्तारी की सीबीआई के अधिकारिक सूत्रों ने पुष्टि की है। उसे रविवार को चंडीगढ़ में ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। 
विज्ञापन


अमित राउत के खिलाफ देश के कई शहरों में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से ही एक मुकदमा चंडीगढ़ स्थित सीबीआई की स्पेशल क्राइम ब्रांच में 2012 में दर्ज किया गया था। किडनी की अवैध खरीद फरोख्त से जुड़े इस मुकदमे में अमित राउत के अलावा जीवन राउत और उसकी प्रेमिका (अब पत्नी) बुलबुल कटारिया भी नामजद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मुकदमे का फिलहाल ट्रायल चल रहा है। सात मई को इस मुकदमे की सुनवाई थी, जिसमें बुलबुल कटारिया को उपस्थित होना था, मगर बुलबुल ने देहरादून में बना अपना मेडिकल सर्टिफिकेट कोर्ट में भेज दिया था। न्यायालय ने जब सर्टिफिकेट की जांच कराई तो यह फर्जी पाया गया।

बुलबुल कई सुनवाई के दौरान न्यायालय में उपस्थित नहीं हुई थी, लिहाजा न्यायालय ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। सूत्रों के मुताबिक तभी से सीबीआई उसके पीछे लगी थी।

कई बार देहरादून में आकर छापा भी मारा गया, लेकिन बुलबुल हाथ नहीं आ रही थी। सूत्रों के मुताबिक इसी बीच शनिवार को सुबह 11.30 एक होटल से बुलबुल कटारिया को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, सीबीआई की स्थानीय ब्रांच ने इसकी पुष्टि नहीं की है। जबकि, चंडीगढ़ के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर इस कार्रवाई की पुष्टि की है।

चोट घुटने में, कोहनी का सर्टिफिकेट 
बुलबुल कटारिया ने न्यायालय ने सर्टिफिकेट दाखिल किया था कि उसकी कोहनी में चोट है, लिहाजा डॉक्टर ने उसे बेडरेस्ट के लिए बोला है। यह सर्टिफिकेट दून के एक ऑर्थोपेडिक्स सर्जन का बनाया हुआ है। सर्टिफिकेट तो कोहनी का है, लेकिन जांच में पाया गया है कि बुलबुल ने घुटने पर प्लास्टर लगवाया है।

अमित की तीसरी पत्नी है बुलबुल 
बुलबुल कटारिया किडनी सरगना की तीसरी पत्नी है। बुलबुल से अमित राउत ने 25 मार्च 2015 को चंडीगढ़ के एक मंदिर में शादी की थी। अमित की एक पत्नी कनाडा में और एक मुंबई में रह रही है। 

फरार चल रहा है अमित का बेटा अक्षय
अमित राउत का नाम देहरादून में लालतप्पड़ स्थित एक अस्पताल में किडनी के अवैध रूप से प्रत्यारोपण करने के मामले में भी आया था। सितंबर 2017 में सामने आए इस मामले में पुलिस ने अमित और उसके कई साथियों व एजेंटों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में लगभग सभी गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, लेकिन मुख्य आरोपियों में से एक अमित का बेटा अक्षय राउत अब भी फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed