फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chances of snowfall in high altitude areas today, cold will increase

Dehradun News: आज ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड

Mon, 27 Nov 2023 12:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Chances of snowfall in high altitude areas today, cold will increase
Iआज ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड
विज्ञापन

I
प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में आज यानी सोमवार को हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र ने पर्वतीय इलाकों में बारिश व बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिले के 35 सौ मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है।I

I
I
Iमौसम वैज्ञानिकों का कहना है ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश व बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों के तापमान में भी असर पड़ेगा। तापमान में कमी आने से पर्वतीय क्षेत्रों के साथ मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ेगी। रविवार के तापमान में नजर डाले तो दून का अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। पंतनगर का अधिकतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री अधिक के साथ 27.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान एक डिग्री के साथ 15.2 और नई टिहरी का अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री दर्ज किया गया।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed