{"_id":"f800cbf252217b1498c887b62c0e3020","slug":"champion-will-claim-for-the-lok-sabha-ticket","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो संसद में बैठेंगे 'चैंपियन'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो संसद में बैठेंगे 'चैंपियन'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 23 Aug 2013 01:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में खनन को निजी हाथों में सौंपे जाने के फैसले का उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष कुंवर प्रवण चैंपियन ने विरोध किया है। साथ ही उन्होंने हरिद्वार से लोकसभा चुनाव लड़ने की भी बात कही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को भेजे पत्र में चैंपियन ने खनन नीति 2013 में बदलाव की मांग की है। चैंपियन ने कहा कि निजी हाथों में खनन जाने से राज्य में माफिया राज और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
3200 कर्मचारी बेरोजगार
चैंपियन ने कहा कि नदियों से खनन और चुगान का कार्य निजी हाथों में जाने से वन विकास निगम के 3200 कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे।
सरकार का कंट्रोल खत्म
खनन पर सरकार का कंट्रोल खत्म हो जाएगा, जिससे वैज्ञानिक तरीके से खनन संभव नहीं होगा। साथ ही प्रशासन, पुलिस और जंगलात महकमे में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि खनन प्रबंधन के लिए प्रत्येक 200 हेक्टेयर पर एक लाट का आवंटन किया जाए। चैंपियन ने कहा कि वन विकास निगम नदियों से वैज्ञानिक तरीके से विदोहन कराने में सक्षम है। निगम के अफसरों को भी वन विभाग के अफसरों की तरह दर्जा दिया जाए।
‘टिकट के लिए करूंगा दावा’
कांग्रेस विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन ने कहा कि वे 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए हरिद्वार से टिकट की मांग करेंगे। वे तीन बार अपने क्षेत्र से चुनाव जीत चुके हैं, इसलिए उनका दावा बनता है।