{"_id":"7dec92c75ab3ecdba57f10b8e41ed37f","slug":"champion-kunvar-pranav-singh-received-death-threats","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंपियन को मिली जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैंपियन को मिली जान से मारने की धमकी
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 09 Oct 2013 11:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले खानपुर से कांग्रेस विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने पुलिस में जान से मारने की धमकी मिलने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
चैंपियन के मुताबिक आज सुबह 9.30 बजे उन्हें फोन पर धमकी मिली है। कांग्रेस विधायक के मुताबिक उन्हे फोन नंबर 08958267469 से जान से मारने की धमकी मिली है। चैंपियन के रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
भास्कर पोखरियाल से हुई बहस
इस नंबर की जब छानबीन की गई तो यह नंबर भास्कर पोखरियाल का निकला। पोखरियाल ने बताया कि उनकी चैंपियन से बात हुई थी लेकिन वो खुद उनसे गाली गलौच कर रहे थे। जवाब में पोखरियाल ने कबूल किया है कि उन्होंने चैंपियन को गाली दी लेकिन जान से मारने की कोई धमकी नहीं दी है।
विज्ञापन
इससे पहले चैंपियन को कल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य के कहने पर कांग्रेस राज्य अनुशासन समिति ने प्रणव को कारण बताओ नोटिस जारी किया। आर्य का कहना है कि अनुशासनहीनता का मामला पाया गया तो निश्चित तौर पर कार्यवाही होगी।