फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   champawat DFO suspended by uttarakhand government

उत्तराखंड शासन ने चंपावत के डीएफओ को हटाया

Sun, 24 Sep 2017 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून/हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून/हल्द्वानी Updated Sun, 24 Sep 2017 11:49 AM IST
विज्ञापन
champawat DFO suspended by uttarakhand government
uttarakhand govt

चंपावत के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) अशोक कुमार गुप्ता को शनिवार को हटा दिया गया है। 24 घंटे के भीतर गुप्ता के तबादले को लीसे के टिन में ठेकेदार से कमीशन मांगने संबंधी ऑडियो क्लिपिंग के वायरल होने के प्रकरण से जोड़कर देखा जा रहा है। उन्हें प्रशासनिक आधार पर उत्तराखंड प्रमुख वन संरक्षक कार्यालय से संबद्ध किया है।

विज्ञापन


इसके साथ ही डीएफओ गुप्ता द्वारा पिछले छह सालों के दौरान छिलका गुलिया के जारी किए रवन्नों की जांच चर्चित आईएफएस अधिकारी संजीव चतुर्वेदी को करने को कहा गया है। प्रमुख वन संरक्षक राजेंद्र कुमार गुप्ता ने चतुर्वेदी से एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा है। डीएफ गुप्ता के स्थान पर 2005 बैच के भारतीय वन सेवा के अधिकारी जीवन चंद्र जोशी को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


जोशी इस वक्त कार्ययोजना हल्द्वानी में उप वन संरक्षक के पद पर हैं। वे कार्ययोजना की जिम्मेदारी के साथ चंपावत के प्रभागीय वनाधिकारी का अतिरिक्त जिम्मा संभालेंगे। चंपावत के डीएफओ गुप्ता के पास पिथौरागढ़ के डीएफओ का भी अतिरिक्त चार्ज था। इस दायित्व की जिम्मेदारी भी उप वन संरक्षक जीवन चंद्र जोशी को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंपावत डीएफओ कार्यालय का बाबू निलंबित
चंपावत वन प्रभाग में गुलिया (चीड़ की लकड़ी का गूदा) के बजाय अवैध रूप से चीड़ के लट्ठे और फर्रो को ठिकाने लगाए जाने के मामले में वन संरक्षक अल्मोड़ा डॉ. आईपी सिंह ने डीएफओ चंपावत कार्यालय के बाबू प्रकाश मेहरा को निलंबित कर दिया है। वन संरक्षक ने भिंगराड़ा के वन क्षेत्राधिकारी हिमालय सिंह टोलिया की भूमिका को भी संदिग्ध मानते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित वन विभाग के चल्थी और बस्टिया के बैरियरों के कर्मचारियों के तबादले के निर्देश दिए  हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed