Champawat By Election Result: उपचुनाव में सीएम धामी की ऐतिहासिक जीत, 55 हजार से अधिक वोटों से जीते, पहली बार कांंग्रेस की जमानत जब्त
31 मई को हुए चंपावत उपचुनाव के शनिवार को नतीजे सामने आए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सर्वाधिक मतों से जीतने वाले प्रत्याशी बनें। उन्होंने पूर्व सीएम बहुगुणा का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। वहीं कांग्रेस की करारी शिकस्त से फिर गुटबाजी की पोल खुल गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनुमान के अनुरूप चंपावत उपचुनाव में भाजपा ने कांग्रेस सहित सारे प्रत्याशियों का सूपड़ा साफ कर दिया। भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 55025 वोटों से कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को करारी शिकस्त दी। इसी के साथ 2012 के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी तत्कालीन सीएम विजय बहुगुणा की 39966 वोटों से जीत का रिकार्ड भी टूट गया।
कांग्रेस सहित सभी तीन प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। यह पहला मौका है जब चंपावत सीट से कोई राष्ट्रीय दल अपनी जमानत भी नहीं बचा सका। निर्वाचन अधिकारी हिमांशु कफलिटया ने परिणाम की घोषणा की और मुख्यमंत्री धामी को जीत का प्रमाणपत्र दिया। जीत के बाद मुख्यमंत्री ने मतदाताओं का आभार जताया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ जुलूस निकालकर जश्न मनाया।
चंपावत वन पंचायतघर में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। गिनती पोस्टल बैलेट से शुरू हुई। 10:09 बजे तक सभी 13 चरणों की वोटों की गिनती पूरी हो गई। भाजपा उम्मीदवार ने पहले चरण से ही बड़ी बढ़त बना ली। हर चरण के बाद कांग्रेस और भाजपा के वोटों का फासला तेजी से बढ़त गया। 13 चरणों तक चलने वाली मतगणना में नौवें चरण में ही मुख्यमंत्री धामी की जीत पक्की हो गई थी।
इस चरण तक वह 34066 वोटों की निर्णायक बढ़त ले चुके थे। गिनती पूरी होने तक जीत का अंतर 55025 वोटों तक जा पहुंचा। चुनाव आयोग की प्रेक्षक अल्का श्रीवास्तव के अलावा जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने मतगणना की प्रक्रिया का मुआयना किया। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। एसपी देवेंद्र पींचा के नेतृत्व में पुलिस और अर्द्ध सुरक्षा बल तैनात किया गया था
पीएम ने सीएम को बधाई दी, चंपावत के लोगों का किया धन्यवाद
चंपावत। उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की रिकार्ड जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि सीएम धामी और अधिक मेहनत से चंपावत और प्रदेश के लोगों की प्रगति के लिए सेवा करेंगे। पीएम ने भाजपा प्रत्याशी पर विश्वास जताने के लिए चंपावत के लोगों का भी धन्यवाद किया है।
किसे कितने वोट मिले
प्रत्याशी: वोट
पुष्कर सिंह धामी, भाजपा: 58258
निर्मला गहतोड़ी, कांग्रेस: 3233
मनोज भट्ट, सपा समर्थित: 413
हिमांशु गड़कोटी निर्दलीय : 402
नोटा: 377
खारिज वोट: 215
चंपावत सीट में उपचुनाव में चरणवार वोट
चरण: भाजपा- कांग्रेस
पहला: 3856- 164
दूसरा: 3579- 148
तीसरा: 3182- 113
चौथा: 2598- 67
पांचवा: 4689- 312
छठा: 4380- 289
सातवां: 2935- 183
आठवां: 4720- 297
नौंवा: 5900- 300
दसवां: 6734- 316
ग्यारहवां: 6268- 319
बारहवां: 5222- 300
तेरहवां: 3205- 339
पोस्टल बैलेट: 990- 86
कुल योग: 58258- 3233
चंपावत सीट पर फरवरी में हुए चुनाव में चरणवार वोट
चरण: भाजपा- कांग्रेस
पहला: 1836- 1810
दूसरा: 1980- 1704
तीसरा: 2003- 1136
चौथा: 1344- 1187
पांचवा: 2679- 1934
छठा: 2376- 1821
सातवां: 1575- 1162
आठवां: 2729- 2053
नौंवा: 3645- 2658
दसवां: 3430- 3449
ग्यारहवां: 3220- 3361
बारहवां: 3196- 2619
तेरहवां: 1881- 1701
पोस्टल बैलेट: 653- 648
कुल योग: 32547- 27243
लोगों के प्यार से गदगद हूं : धामी
मेरे पास शब्द नहीं हैं। आभार, बहुत-बहुत आभार। इतनी बढ़ी जीत, लोगों का इतना ज्यादा प्यार, मैं गदगद हूं। लोगों का ऋणी हूं। चंपावत के लोगों ने पार्टी लाइन से ऊपर उठकर भाजपा का साथ दिया है। दिल से एक बार फिर सबका धन्यवाद। - पुष्कर सिंह धामी, सीएम और प्रत्याशी, भाजपा।
ये भी पढ़ें...Champawat By Election : ...तो चंपावत उप चुनाव में भी इसलिए हुई कांग्रेस की करारी हार, पार्टी कराएगी आंतरिक जांच
भाजपा ने कई बूथ कैप्चर किए : निर्मला
चुनाव का नतीजा सिर माथे, लेकिन मैं हारी नहीं हूं। भाजपा की ओर से कई बूथों में कैप्चरिंग की गई है। एजेंटों को डराने के साथ प्रलोभन दिया गया। सत्ता और धनबल का उपयोग किया है। चुनाव आयोग और कानून की धज्जियां उड़ाई गईं। दलबदल की वजह से कांग्रेस का चंपावत में संगठन रह ही नहीं गया था। ऐसे में संगठन क्या कर सकता था। - निर्मला गहतोड़ी, प्रत्याशी, कांग्रेस, चंपावत।
