{"_id":"68691204582eae8f7309d146","slug":"chamoli-video-viral-of-young-man-crossing-a-river-with-luggage-on-his-shoulder-dm-orders-investigation-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli: कंधे पर सामान रखकर उफनाते गदेरे को पार करता युवका का वीडियो वायरल, डीएम ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: कंधे पर सामान रखकर उफनाते गदेरे को पार करता युवका का वीडियो वायरल, डीएम ने दिए जांच के आदेश
Sat, 05 Jul 2025 05:25 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 05 Jul 2025 05:25 PM IST
सार
कंधे पर सामान रखकर उफनाते गदेरे को पार करते युवका का एक वीडियो सोशळ मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर डीएम ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
उफनाता गदेरा पार करता युवक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
चमोली जिले के एक युवका का वीडयो वायरल होने पर डीएम ने जांच के आदेश दिए। दशोली विकासखंड के ग्राम पंचायत भतंग्याला के मिमराणी तोक के ग्रामीण समीप ही स्थित जेंथा गदेरे पर पुल बह जाने के कारण पिछले 14 वर्षों से पांच किलोमीटर की अतिरिक्त पैदल दूरी तय कर नंदप्रयाग बाजार पहुंच रहे हैं। जलस्तर कम होने पर ग्रामीण गदेरे से ही आवाजाही करते हैं।
विज्ञापन
रुक-रुककर हो रही बारिश से इन दिनों जेंथा गदेरा उफान पर बह रहा है। बीते दिनों एक युवक के उफनाते गदेरे से ही आवाजाही करते हुए एक वीडियो वायरल हो गया। वीडियो का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने एसडीएम को इसकी जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जेठागाड का जलस्तर बढ़ा हुआ
बता दें कि मिमराणी गांव में आठ परिवार निवास करते हैं। वर्ष 2013 की आपदा में गांव के समीप जेठागाड गदेरे पर बना पैदल पुल बह गया था। तब से ग्रामीण गदेरे से आवाजाही कर रहे हैं। गदेरे का जलस्तर बढ़ने पर ग्रामीण ग्राम पंचायत सकंड, ग्वांई और सिरोली गांव होते हुए नंदप्रयाग बाजार पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त; भूस्खलन और मलबा आने से यात्रा हो रही प्रभावित, यमुनोत्री हाईवे बंद
स्थानीय निवासी वीरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह और मनोज का कहना है कि इन दिनों जेठागाड का जलस्तर बढ़ा हुआ है। कई बार ग्रामीण समय की बचत के लिए उफनाते गदेरे से ही आवाजाही करने को मजबूर हैं। जरुरी सामग्री को ग्रामीण पीठ में लादकर करीब पांच किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर दूसरे गांवों से अपने गंतव्य को जा रहे हैं। इधर, उपजिलाधिकारी आरके पांडेय ने कहा कि ग्रामीणों के प्रस्ताव पर पुल निर्माण की कार्रवाई की जाएगी।