Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chamoli millets gain demand in gujarat orders worth Rs 8 crore received for mandua jhangora and ramdana

उत्तराखंड: चमोली के मंडुवे की गुजरात में मांग, आठ करोड़ के ऑर्डर मिले, कंपनी के प्रतिनिधि करेंगे जिले का दौरा

Thu, 19 Nov 2026 11:14 AM IST
Renu Saklani प्रमोद सेमवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)
प्रमोद सेमवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली) Published by: Renu Saklani Updated Thu, 19 Nov 2026 11:14 AM IST
सार

पहाड़ के पारंपरिक अनाज अब दूसरे राज्यों के बाजारों में भी अपनी पहचान बना रहे हैं। चमोली के मंडुवे के साथ झंगोरा और रामदाना की भी बड़ी मांग आई है। गुजरात की कंपनी ने तीनों उत्पादों की 500-500 मीट्रिक टन खरीदने की इच्छा जताई है।

विज्ञापन
Chamoli millets gain demand in gujarat orders worth Rs 8 crore received for mandua jhangora and ramdana
मंडुवा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चमोली जिले के मंडुवे की मांग अब दूसरे राज्यों के साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बढ़ने लगी है। इस वर्ष कृषि विभाग को विभिन्न संस्थाओं व कंपनियों की ओर से करीब आठ करोड़ रुपये मूल्य के मंडुवे की डिमांड मिल चुकी है। गुजरात की एक निजी कंपनी ने मंडुवे के साथ ही झंगोरा और रामदाना की भी बड़ी खेप खरीदने का ऑर्डर दिया है। कंपनी की ओर से तीनों उत्पादों की 500-500 मीट्रिक टन की मांग की गई है। इसके बाद कृषि विभाग ने स्थानीय उत्पादों का भंडारण शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी ने बताया कि चमोली जिले की जलवायु और भौगोलिक परिस्थितियां मंडुवे की खेती के लिए अनुकूल हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में किसान परंपरागत रूप से इसकी खेती करते आ रहे हैं। कम पानी में तैयार होने वाली यह फसल पौष्टिकता से भरपूर है। पिछले वर्ष जिले में तीन हजार क्विंटल मंडुवे की बिक्री हुई थी। इस वर्ष भी मंडुवे की अच्छी मांग मिल रही है।

विज्ञापन

फाफर का भी अच्छा उत्पादन
देवाल के जैविक मास्टर ट्रेनर लक्ष्मण बिष्ट ने बताया कि गुजरात की निजी कंपनी ने मंडुवा, झंगोरा और रामदाना की 500-500 मीट्रिक टन की मांग भेजी है। अगले सप्ताह कंपनी के प्रतिनिधि जिले का दौरा कर उत्पादों की उपलब्धता और खरीद को लेकर जानकारी जुटाएंगे। वर्तमान में मंडुवा 52 रुपये 20 पैसे, झंगोरा 52 रुपये और रामदाना 85 से 90 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उर्गम के लक्ष्मण सिंह नेगी ने बताया कि सरकार की ओर से मंडुवा, चौलाई, राजमा सहित स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रस्तावित बोनस योजना से काश्तकारों में खेती के प्रति उत्साह बढ़ा है। जिले में मंडुवा, झंगोरा, चौलाई, आलू, राजमा, लाल धान, उड़द, गहत, तोर, सोयाबीन, रेंस और काला भट्ट के साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में उगल और फाफर का भी अच्छा उत्पादन होता है।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड:  राहुल गांधी से मुलाकात के बाद हरीश रावत में लौटा जोश, बोले-मेरी यात्रा को लेकर छाया कुहासा छंट गया

मंडुवे से बन रहे नूडल्स और बिस्कुट, विदेशों तक पहुंच

जैविक मास्टर ट्रेनर लक्ष्मण बिष्ट ने बताया कि गुजरात की कंपनी मंडुवे की खरीद कर उसकी पैकेजिंग करती है और चीन सहित अन्य देशों में निर्यात करती है। मंडुवे का उपयोग नूडल्स, बिस्कुट, कुकीज और मल्टीग्रेन खाद्य उत्पाद बनाने में किया जा रहा है। इसके आटे की भी बाजार में मांग है। इससे मंडुवा अब केवल पहाड़ी क्षेत्रों का पारंपरिक खाद्यान्न नहीं रह गया है, बल्कि बाजार में एक महत्वपूर्ण उत्पाद के रूप में अपनी पहचान बना रहा है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed