पंचायत महाकुंभ: प्रदेश की इस जिला पंचायत को विशेष कार्यों के लिए मिला 50 लाख का इनाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के पंचायत महाकुंभ में विशेष कार्य करने पर इस जिला पंचायत को प्रथम पुरस्कार मिला। पंचायती राज मंत्री अरविंद पांडे ने चमोली की जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी शाह को 50 लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। इसके अलावा ग्राम और क्षेत्र पंचायतों को भी पुरस्कृत किया गया। इस धनराशि से संबंधित क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों विकास कार्य करवाएंगे।
हरकी पैड़ी पर आयोजित त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के पंचायत महाकुंभ में पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार वर्ष-2017 दिए गए। जिसमें प्रथम पुरस्कार जिला पंचायत चमोली की चेयरमैन मुन्नी शाह को 50 लाख रुपये का चैक दिया गया।
क्षेत्र पंचायत स्तर पर पौड़ी गढ़वाल के कल्जीखाल को 25 लाख का चैक दिया, चैक ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा को दिया गया। देहरादून के विकासनगर को 25 लाख रुपये प्रदान किए, यह चैक ब्लॉक प्रमुख तारा देवी ने लिया।
ग्राम पंचायत पर देहरादून के ब्लॉक विकासनगर से केदारावाला के ग्राम प्रधान इमरान खान को आठ लाख रुपये, ब्लॉक चकराता से भटगढ़ी के प्रधान लायक राम को पांच लाख, नैनीताल के ब्लॉक बेतालघाट के भवाली गांव के ग्राम प्रधान दिनेश सिंह को पांच लाख, चमोली के ब्लॉक नारायणगड़ के कोथरा के ग्राम प्रधान राकेश सिंह को पांच लाख रुपये का चैक दिया गया। राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार के लिए चयनित पंचायत कुकरेडा को 10 लाख रुपये से सम्मानित किया। यह सम्मान ग्राम प्रधान चतर सिंह ने लिया।