फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chamoli Avalanche CM Dhami reached disaster operations center and took information about rescue operations

Chamoli Avalanche: मोर्चे पर डटे सीएम धामी...आपदा परिचालन केंद्र पहुंचकर ली बचाव कार्यों की जानकारी

Sun, 02 Mar 2025 10:41 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 02 Mar 2025 10:41 AM IST
सार

Chamoli Avalanche: शुक्रवार को भारत-चीन सीमा पर स्थित सीमांत जिले चमोली के माणा के पास हिमस्खलन होने से वहां 54 मजदूर फंस गए थे। अभी भी चार श्रमिक लापता हैं। 

विज्ञापन
Chamoli Avalanche CM Dhami reached disaster operations center and took information about rescue operations
सीएम धामी ने ली बचाव कार्यों की जानकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चमोली में हिमस्खलन की घटना के बाद से ही सीएम पुष्कर सिंह धामी मोर्चे पर डटे हैं। कल उन्होंने घटनास्थल का हवाई सर्वेक्षण किया था। आज सुबह वह फिर आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों से चमोली में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। 

विज्ञापन

 

चार मजदूर हैं लापता, तलाश जारी

जिला प्रशासन के अनुसार, हिमस्खलन के दौरान 55 मजदूरों के फंसे होने की खबर थी। अब सामने आया है कि एक मजदूर पहले ही अपने घर चला गया था। वहां 54 मजदूर ही थे। जिसमें से 50 को रेस्क्यू कर निकाला गया है। जिसमें से चार की मौत हो चुकी है। चार लापता की तलाश जारी है।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 

मजदूरों की तलाश में एसडीआरएफ की टीम कैमरों के साथ रवाना

पुलिस महानिरीक्षक  एसडीआरएफ रिधिम अग्रवाल के निर्देशानुसार टीम विक्टिम लोकेटिंग और थर्मल इमेज कैमरा के साथ हेलीकॉप्टर से रवाना हो गई है। यह टीम अब कैमरों से श्रमिकों की तलाश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed